बॉलीवुड

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर छाया खतरा, कानूनी मुश्किल में फंसे आदित्य धर, कारण बना ये गाना

Dhurandhar 2 Controversy Trimurti Films: फिल्म धुरंधर 2 जहां एक तरफ सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है, वहीं लगभग 21 दिन बाद फिल्म कानूनी मुश्किलों में फंस गई है। आदित्य धर पर फिल्म में गाना ओए ओए बिना इजाजत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। जिसके बाद मामला गंभीर हो गया है।
2 min read
Apr 09, 2026
Dhurandhar 2 Controversy Trimurti Films Legal Hurdle Aditya Dhar for use Famous Song Hum Pyar Karne Wale
धुरंधर 2 की सफलता में रोड़ा बना ये गाना

Dhurandhar 2 Controversy: आदित्य धर की फिल्म'धुरंधर 2'इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है। फिल्म ने महज 21 दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है। लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बीच एक बड़ा कानूनी विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के मेकर्स पर 90 के दशक के एक बेहद लोकप्रिय गाने का बिना इजाजत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है।

धुरंधर 2 फंसी विवादों में (Dhurandhar 2 Controversy Trimurti Films)

सारा मामला 1989 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'त्रिदेव' के सुपरहिट गाने 'तिरछी टोपी वाले' (ओए ओए) से जुड़ा है। बॉलीवुड के दिग्गज प्रोडक्शन हाउस 'त्रिमूर्ति फिल्म्स' ने आदित्य धर के बैनर B62 स्टूडियोज के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मुकदमा दायर किया है। त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि 'धुरंधर 2' में इस आईकॉनिक गाने या इसके मिलते-जुलते वर्जन का इस्तेमाल किया गया है, जिसके लिए मेकर्स ने कोई आधिकारिक लाइसेंस या अनुमति नहीं ली थी।

आदित्य धर पर लगा बड़ा इल्जाम (Trimurti Films Angry Aditya Dhar production house)

'बार एंड बेंच' की रिपोर्ट के अनुसार, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने साफ कहा है कि इस गाने के म्यूजिक और साउंड रिकॉर्डिंग के असली मालिक वही हैं। उनका आरोप है कि बिना अनुमति के गाने का इस्तेमाल करना कानूनन गलत है। अब कंपनी ने न सिर्फ इस गाने के इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है, बल्कि मेकर्स से भारी-भरकम हर्जाना भी मांगा है। कंपनी ने थिएटर, ओटीटी स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया प्रोमो में इस गाने के कमर्शियल इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है।

रिकॉर्ड तोड़ कमाई और विवाद का साया (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

यह कानूनी पचड़ा ऐसे समय में आया है जब 'धुरंधर 2' वैश्विक स्तर पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 21 दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,041.27 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस बिजनेस की बात करें तो यह 1,653.67 करोड़ तक पहुंच गया है।

हैरानी की बात यह है कि विदेशी बाजारों (ओवरसीज) में इस फिल्म ने आमिर खान की 'दंगल' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है और यह विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह केवल दूसरी फिल्म है।

मेकर्स की बढ़ी टेंशन

सिनेमा प्रेमियों के लिए 'धुरंधर 2' एक विजुअल ट्रीट साबित हुई है, लेकिन 'ओए ओए' जैसे सदाबहार गाने के कॉपीराइट विवाद ने मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है। अब देखना यह होगा कि आदित्य धर और उनकी टीम इस कानूनी लड़ाई से कैसे निपटती है और क्या कोर्ट इस फिल्म के प्रदर्शन पर कोई असर डालता है या नहीं।

Updated on:
09 Apr 2026 08:25 am
Published on:
09 Apr 2026 08:25 am