8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ को प्रमोट न करने पर ट्रोल हुई थीं दीपिका पादुकोण, इस जवाब से ट्रोलर्स का मुंह कराया बंद

Deepika Padukone: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों तूफानी कमाई कर रही है। जहां हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा वहीं उनकी पत्नी दीपिका ने इस पूरे मामरे पर न कोई पोस्ट और न ही कोई कमेंट किया था। हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा था। अब इसी मामले में एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया है जिससे हर किसी का मुंह बंद हो गया है।

2 min read
Google source verification
Deepika Padukone break silent treatment on Dhurandhar 2 after husband ranveer succuss shuts down the haters

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Deepika Padukone breaks 'silent treatment' on Dhurandhar 2: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों सिर्फ एक ही फिल्म का शोर है-धुरंधर 2'। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। फिल्म की भव्यता और रणवीर की परफॉर्मेंस की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। लेकिन इस जश्न के बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही जंग छिड़ गई है। निशाना बनीं रणवीर की पत्नी और ग्लोबल स्टार दीपिका पादुकोण। वजह थी रणवीर की इतनी बड़ी कामयाबी, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। उसी मामले में दीपिका ने 'सोशल मीडिया पर खामोशी बनाए रखी। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। अब खुद एक्ट्र्रेस ने उन सभी लोगों को करारा जवाब दिया है जो उनके और रणवीर के रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे।

दीपिका ने धुरंधर पर ट्रोल होने को लेकर तोड़ी चुप्पी (Deepika Padukone breaks 'silent treatment' on Dhurandhar 2)

करीब 500 करोड़ के बजट वाली 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद से ही फैंस की नजरें दीपिका के इंस्टाग्राम हैंडल पर टिकी थीं। जब फिल्म के प्रीमियर और ग्रैंड सक्सेस के बावजूद दीपिका की तरफ से कोई पोस्ट या स्टोरी सामने नहीं आई, तो नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।

मामला तब और गरमा गया जब प्रीमियर की रात दीपिका फिल्म देखने के बजाय अपने ससुराल वालों के साथ एक 'सितार कॉन्सर्ट' में स्पॉट की गईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन पर आरोप लगाने शुरू कर दिए कि वह अपने पति की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाने के बजाय लाइमलाइट चुराने की कोशिश कर रही हैं। कुछ ने तो इसे दोनों के बीच अनबन तक का नाम दे दिया था।

दीपिका का करारा पलटवार (Deepika Padukone On Dhurandhar)

अक्सर ऐसी बातों को नजरअंदाज करने वाली दीपिका ने इस बार चुप्पी तोड़ना ही बेहतर समझा। एक यूजर के तंज भरे पोस्ट पर दीपिका ने कमेंट कर लिखा, "दूसरा वाला मेरे दोस्त... P.S.: मैंने इसे आप सबसे बहुत पहले ही देख लिया था। अब मजाक किसका है?" इस छोटे से लेकिन पावरफुल मैसेज के जरिए दीपिका ने उन लोगों का मुंह बंद कर दिया जो सपोर्ट को सिर्फ इंस्टाग्राम पोस्ट से तौलते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि वह रणवीर के सबसे करीब हैं और फिल्म को आम जनता से बहुत पहले देख चुकी थीं। उनके लिए अपने पति के प्रति प्यार और समर्थन जताने के लिए किसी सोशल मीडिया 'प्रूफ' की जरूरत नहीं है।

फैंस का मिला समर्थन

दीपिका के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया दो धड़ों में बंट गया। जहां पहले लोग आलोचना कर रहे थे, वहीं अब दीपिका के बचाव में हजारों फैंस खड़े हो गए। फैंस का कहना है कि दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और अपनी नन्ही बेटी की देखभाल में व्यस्त हैं, ऐसे में हर इवेंट में शामिल होना मुमकिन नहीं है। साथ ही, कई लोगों ने लिखा कि निजी रिश्तों को कैमरे के सामने हर वक्त प्रदर्शित करना जरूरी नहीं होता।