
रणवाीर सिंह ने डॉन 3 विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Ranveer Singh Don 3 controversy official statement: बॉलीवुडके गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। अपने अतरंगी अंदाज और दमदार अदाकारी से लाखों दिलों पर राज करने वाले सुपरस्टार रणवीर सिंह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने एक्टर के खिलाफ एक बेहद कड़ा कदम उठाते हुए उन पर बैन लगा दिया है। फेडरेशन की तरफ से रणवीर के खिलाफ 'नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव' (असहयोग का निर्देश) जारी किया गया है, जिसके तहत अब पूरी फिल्म इंडस्ट्री को उनके साथ काम न करने की हिदायत दी गई है। माना जा रहा है कि यह कड़ा फैसला फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉन 3' को शूटिंग शुरू होने से ठीक पहले अचानक छोड़ने की वजह से लिया गया है। इसी पर अब रणवीर सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
FWICE इस पूरे मामले में निर्माता फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता कर रही थी। फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस मामले को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बेहद खतरनाक ट्रेंड बताया है। उनका कहना है कि आजकल के स्टार्स फिल्म की शूटिंग शुरू होने से महज कुछ दिन पहले अचानक प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं, जिससे प्रोड्यूसर्स को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ता है। इस गंभीर मुद्दे पर फेडरेशन के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, चीफ सेक्रेटरी अशोक दुबे और ट्रेजरर गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने एक हाई-लेवल इंटरनल मीटिंग की, जिसके बाद रणवीर पर इस प्रतिबंध की घोषणा की गई।
निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी का दावा है कि रणवीर ने शूटिंग शुरू होने से महज 10 दिन पहले फिल्म छोड़ी, जिससे प्री-प्रोडक्शन और तैयारियों में लगे उनके करीब 40 करोड़ रुपये डूब गए। मेकर्स ने रणवीर से इस नुकसान की भरपाई की मांग की है। दूसरी तरफ, रणवीर सिंह के करीबियों का कहना है कि फरहान की तरफ से फिल्म में बहुत ज्यादा देरी की जा रही थी और रणवीर फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट से भी पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे।
इंडस्ट्री में बैन होने की इस बड़ी खबर के बाद रणवीर सिंह की तरफ से उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर एक्टर का पक्ष रखा है। बयान में कहा गया, अभिनेता इस मामले को लेकर सोशल मीडिया और खबरों में चल रही अफवाहों को और हवा नहीं देना चाहते। 'डॉन 3' से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बीच रणवीर ने जानबूझकर शांत रहने का फैसला किया है। उनका मानना है कि प्रोफेशनल मतभेदों और निजी रिश्तों को हमेशा परिपक्वता, गरिमा और आपसी सम्मान के साथ बंद कमरों में सुलझाया जाना चाहिए, न कि चौराहे पर।"
बयान में आगे कहा गया कि भले ही बाजार में कई तरह के दावे और अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन रणवीर सार्वजनिक रूप से इन पर कीचड़ उछालना जरूरी नहीं समझते। उनका पूरा ध्यान इस वक्त सिर्फ अपने काम और आने वाले नए प्रोजेक्ट्स पर है। हालांकि, इस बयान में सीधे तौर पर FWICE या 45 करोड़ के जुर्माने का जिक्र नहीं था, लेकिन यह जरूर कहा गया कि रणवीर के दिल में 'डॉन' फ्रेंचाइजी और इससे जुड़े हर सदस्य के लिए आज भी गहरा सम्मान है।
Published on:
26 May 2026 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
