बॉलीवुड

बॉलीवुड के इस स्टार कपल के रिसेप्शन में दिशा पाटनी ने पहनी इतनी बोल्ड ड्रेस, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिकी रहीं

दिशा पाटनी जब किसी शादी के फंक्शन में भी जाती हैं तो सबकी निगाहों में बस जाती हैं। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब दिशा एक वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में शिरकत हुई थीं।

3 min read
Disha Patani

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी यूथ के बीच काफी पॉपुलैरिटी है। उन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। उन्हें नेशनल क्रश का भी खिताब मिल चुका है। अब दिशा एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। हालांकि, फिल्मों से ज्यादा दिशा अपने बोल्ड लुक के कारण लाइमलाइट बटोरती हैं। रेड कार्पेट हो या कोई पार्टी एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक से लोगों के होश उड़ा देती हैं।

दिशा पाटनी जब किसी शादी के फंक्शन में भी जाती हैं तो सबकी निगाहों में बस जाती हैं। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब दिशा एक वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिसेप्शन में शिरकत हुई थीं। इस दौरान दिशा का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिला।

दिशा को फिट फिगर की मालकिन कहा जाता है। उनके स्लिम फिगर पर हर तरह के कपड़े शूट होते हैं लेकिन एक्ट्रेस ज्यादातर बोल्ड ड्रेसेस पहना पसंद करती हैं। दीपिका और रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में भी वह बोल्ड गाउन पहनकर पहुंची थीं। उनके आगे दीपिका का लुक भी फीका लग रहा था। उनके इस पेंसिल गाउन को फैशन डिजाइनर Maison Yeya ने डिजाइन किया था। गाउन को नेक से ऑफ शोल्डर लुक दिया हुआ था।

दिशा ने गाउन के साथ डायमंड जूलरी, न्यूड मेकअप, स्ट्रैपी हील्स और वेवी हेयर कैरी किए हुए थे। रिसेप्शन पार्टी में दिशा के साथ टाइगर श्रॉफ भी नजर आए थे। दोनों की जोड़ी हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही थी।

बता दें कि दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 46 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी बोल्ड तस्वीरों को फैंस काफी पसंद किया जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म राधे में सलमान खान के साथ नजर आईं थीं। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा, वह जल्द ही फिल्म एक विलेन 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं।

Published on:
11 Sept 2021 01:05 pm
Also Read
View All