2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जौहर’ विवाद पर स्वरा भास्कर का यू-टर्न! पहले बताया कायरता, अब बोलीं- बयान को गलत ट्रांसलेट किया

Swara Bhasker Video: स्वरा भास्कर का दावा है कि उनका 'पद्मावत' के जौहर सीन पर दिया गया बयान गलत तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने ट्रोलर्स पर पलटवार किया है।
2 min read
Google source verification
Swara Bhasker Clarifies Jauhar Remark after Slams Wrong Translation

स्वरा भास्कर ने रानी पद्मावत के जौहर सीन पर दी सफाई (Photo Source- IMDb)

Swara Bhasker Clarifies Jauhar Remark: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रानी पद्मावत द्वारा किए गए जौहर को कायर कहा था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। लोग एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे थे। अब स्वरा भास्कर ने एक वीडियो शेयर कर अपने उसी कमेंट पर जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान का "गलत" तरीके से दिखाया जा रहा है और एक झूठी कहानी फैलाई जा रही है।

स्वरा भास्कर ने ट्रोलिंग के बाद दिया जवाब

स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें स्वरा भास्कर ने अपने बयान का हिंदी में अनुवाद किया और लोगों को समझाया, ताकि किसी को कोई भ्रम न रहे। ट्रोलर्स और मीडिया चैनलों को भी स्वरा ने जवाब दिया।

स्वरा भास्कर ने अपना रुख साफ करते हुए कहा, "मैं बहुत स्पष्ट रूप से यह कहना चाहती हूं कि मैंने कतई ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती या उनके साथ जौहर करने वाली महल की बाकी महिलाएं कायर थीं। मेरी बात को गलत तरीके से अनुवादित कर एक झूठ फैलाया जा रहा है। अगर लोगों को भाषा समझ नहीं आती, तो उन्हें झूठे दावे फैलाने के बजाय यह पूछना चाहिए कि मैंने वास्तव में क्या कहा था। जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं, शौक से दीजिए, लेकिन कम से कम सही बात पर तो दीजिए।"

स्वरा भास्कर ने आगे अपने पहले के बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि पद्मावत का क्लाइमेक्स देखते समय मुझे लगा कि अगर मैं बलात्कार पीड़िता होती, तो मुझे बहुत शर्म आती कि मैंने आत्महत्या क्यों नहीं की। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह टिप्पणी समाज में बलात्कार की बढ़ती समस्या के संदर्भ में की थी। अभिनेत्री ने आगे कहा, "हम एक फलती-फूलती बलात्कार संस्कृति के बीच रहते हैं।"

बलात्कार पीड़ितों का जिक्र

स्वरा ने आगे एक किशोरी पीड़िता के मामले का जिक्र किया, जिसके साथ दिल्ली-एनसीआर में लगभग 47 किलोमीटर तक कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। घटना का हवाला देते हुए उन्होंने फिल्म के माध्यम से दिए जा रहे संदेश पर सवाल उठाया, "क्या हमें ऐसी फिल्म बनानी चाहिए जहां हमें ये संदेश जा रहा है कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा मूल्यवान है?"

उन्होंने आगे पूछा, "क्या हमारे पास जो रेप सर्वाइवर्स हैं उन्हें ये संदेश देना चाहिए कि तुम्हारी जान ही चली जाती तो बेहतर थी कि तुम जिंदा बच गई तो ये बुरी बात है?" स्वरा ने सवाल किया कि क्या बलात्कार के बाद एक महिला का जीवन समाप्त हो जाता है और निर्भया को याद किया, जिसने अपनी आखिरी सांस तक छह पुरुषों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने यह कहकर निष्कर्ष निकाला, "कभी जो महिलाओं की जीने की इच्छा है उसे कम मत समझिएगा।"

वायरल वीडियो पर बयान

स्वरा ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मेरा वीडियो वायरल हो गया है और इसका गलत और भ्रामक अनुवाद किया जा रहा है! मैंने कभी नहीं कहा कि रानी पद्मावती या सती प्रथा का पालन करने वाली कोई भी महिला कायर थी। यह शर्मनाक है कि... मीडिया चैनल और लोग बार-बार झूठे आरोप लगाकर लोगों को भड़का रहे हैं।" उन्होंने अपनी पोस्ट का अंत यह कहते हुए किया, "बलात्कार के बाद भी महिलाओं को जीने का अधिकार है।"

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग