2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘KGF’ और ‘कांतारा’ का उदाहरण देकर बुरे फंसे राम गोपाल वर्मा, फैंस बोले- कन्नड़ स्टार्स का अपमान बंद करो

Ram Gopal Varma On Allu Aravind: राम गोपाल वर्मा ने अल्लू अरविंद की यश को लेकर दी गई "KGF से पहले कौन था यश?" वाली टिप्पणी का बचाव किया है। उन्होंने प्रभास और ऋषभ शेट्टी का उदाहरण दिया है।
2 min read
Google source verification
Ram Gopal Varma Support Allu Aravind yash KGF remark fans angry

राम गोपाल वर्मा ने यश को लेकर किया अल्लू अरविंद का समर्थन (Photo Source- Instagram/thenameisyash)

Ram Gopal Varma defends Allu Aravind KGF remark: कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश (Yash) को लेकर दिए गए तेलुगु निर्माता अल्लू अरविंद के बयान पर बढ़ा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अल्लू अरविंद ने हाल ही में 'KGF से पहले यश कौन था?' कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हुई थी। अब इस पूरे मामले में फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा (RGV) भी कूद पड़े हैं। RGV ने अल्लू अरविंद का बचाव करते हुए इस विवाद को "बेहद हास्यास्पद" करार दिया है।

राम गोपल वर्मा यश को लेकर क्या बोले?

राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने अल्लू अरविंद का पक्ष रखा। RGV ने लिखा कि अल्लू अरविंद का इरादा किसी का अपमान करना नहीं था, बल्कि वह सिर्फ इतना कह रहे थे कि बड़ी फिल्में और मजबूत कॉन्सेप्ट ही अभिनेताओं को स्टार बनाते हैं, न कि स्टार फिल्म को बनाते हैं।

RGV ने लिखा, "अल्लू अरविंद के बयान पर बवाल मचाना हास्यास्पद है। उनका सीधा मतलब यह था कि 'KGF' से पहले हिंदी या ऑल इंडिया के दर्शक यश को नहीं जानते थे। यह बात कोई भी समझ सकता है। 'बाहुबली' से पहले हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रभास को कौन जानता था? 'कांतारा' से पहले ऋषभ शेट्टी को कौन पहचानता था? यहां तक कि मैं भी 'गॉडफादर' से पहले मार्लन ब्रैंडो को नहीं जानता था। इसका मतलब यह है कि फिल्मों के कॉन्सेप्ट ने उन्हें बड़ा स्टार बनाया है।”

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए राम गोपाल वर्मा

जैसे ही राम गोपाल वर्मा ने अल्लू अरविंद का बचाव करते हुए तर्क दिया वह उन्हीं पर उलटा पड़ गया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने RGV के इस पोस्ट को अल्लू अरविंद का बचाव कम और यश पर किया गया एक और अप्रत्यक्ष हमला अधिक बताया है।

एक यूजर ने राम गोपाल पर तंज कसते हुए पूछा, "आप लगातार यश पर हमला कर रहे हैं, लेकिन वह आपको कोई भाव नहीं दे रहे हैं, ऐसा क्यों?" वहीं दूसरे ने सवाल किया, "क्या यश ने आपकी कोई स्क्रिप्ट रिजेक्ट कर दी थी जो आप उनके पीछे पड़े हैं?"

यश की टॉक्सिक हो चुकी है रिलीज

बता दें, यश का सफर कर्नाटक सिनेमा के एक क्षेत्रीय अभिनेता से लेकर 'KGF' फ्रैंचाइज की वैश्विक सफलता के बाद पैन-इंडिया पैनोरामा का बड़ा सितारा बनने तक का रहा है। फिलहाल वह अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैें। ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग