बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez को मिली चार दिन की राहत, अब 15 नवंबर को आएगा फैसला

200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ कोर्ट ने ED से सवाल पूछा है कि 'चार्जशीट दाखिल करने से पहले जैकलीन फर्नाडीज को गिरफ्तार क्यों नहीं किया?'। कोर्ट ने एक्ट्रेस को 4 दिन की राहत देते हुए फैसला टाल दिया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2022, 4:20 PM IST
Jacqueline Fernandez को मिली चार दिन की राहत
Jacqueline Fernandez को मिली चार दिन की राहत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ED लगातार एक्ट्रेस के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। एक्ट्रेस की रेग्युलर जमानत पर शुक्रवार यानी आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन को 4 दिन की राहत दे दी है। कोर्ट ने अपना फैसला एक बार फिर सुरक्षित रखते हुए 15 नवंबर की तारीख तय कर दी है। वहीं आज के फैसले के लिए कहा जा रहा था कि अगर आज एक्ट्रेस की जमानत याचिका खारिज हो जाती है तो उनको जेल की हवा खानी पड़ सकती थी। वहीं फिलहाल, तारीख को बढ़ा दिया गया है, जिसके बाद देखने होगा कि आने वाली तारीख को कोर्ट क्या फैसला सुनाती है। इससे पहले जैकलीन की अंतरिम जमानत 10 नवंबर को खत्म हो चुकी है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस केस में जैकलीन को मुख्य आरोप बनाया है।


जैकलीन के वकील ने कहा - सहयोग कर रही एक्ट्रेस

वहीं कल कोर्ट में सुनवाई के दौरान जैकलीन के वकील ने कहा था कि 'वे जांच में सहयोग कर रही हैं'। साथ ही उनके वकील का कहना है कि 'ED जानबुझ कर उनको परेशान कर रही है'। वहीं ED की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि 'एजेंसी की जांच करने की यही प्रक्रिया होती है', जिसके बाद एक्ट्रेस ने वकील ने उनकी ओर से रेगुलर बेल की मांग की गई।

एक्ट्रेस की जमानत मांग का ED ने किया विरोध

एक्ट्रेस की इस मांग का ED ने विरोध किया। साथ ही ED ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए ये भी कहा कि 'जैकलीन आसानी से देश से भाग सकती हैं, क्योंकि उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है और उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया है। ऐसे में जैकलीन को जमानत नहीं मिलनी चाहिए', जिसके बाद कोर्ट ने अपने फैसले को आज के लिए सुरक्षित रख लिया था।

यह भी पढ़ें:आज लॉन्च होते तो पता चलता... एक्टर ने Shah Rukh Khan को बताया 'कॉपीवुड'!


कोर्ट ने पूछा- क्यों गिरफ्तार नहीं हुई एक्ट्रेस?

ईडी की ओर ये कोर्ट में ये भी कहा गया कि 'जैकलिन ने 7.14 करोड़ रुपए केवल मौज मस्ती में उड़ा दिए'। इस पर कोर्ट ने ED से सीधा सवाल करते हुए पूछा कि 'जब LOC जारी हो चुका था और बाकी आरोपी जेल में हैं तो अभी तक जैकलीन को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?' वहीं अब देखना ये है कि कोर्ट एक्ट्रेस की जमानत पर आज क्या फैसला सुनाती हैं?

सुकेश के जेल जाने के बाद भी लिए गिफ्ट्स

बता दें कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) के द्वारा जैकलीन को करोड़ों के गिफ्ट दिए गए थे। एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्हें सुकेश से मिलने के 10 दिनों के अंदर ही उसके आपराधों के बारे में बता दिया गया था। साथ ही पिंकी ईरानी ने भी अपने बयान में बताया था कि 'जैकलीन को पता था कि सुकेश 200 करोड़ रुपये की ठगी केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। इसके बाद भी जैकलीन ने उससे गिफ़्ट लिए'।

यह भी पढ़ें: आज बॉक्स ऑफिस से लेकर ओटीटी पर टक्कराईं ये बड़ी फिल्में!

Updated on:
11 Nov 2022, 4:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ