
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फिटनेस को लेकर खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी वर्कआउट (Esha Gupta Workout) की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ईशा गुप्ता बॉलीवुड की फिट एक्ट्रेसेज़ में से एक हैं। उनकी फिटनेस का राज है योगा।
इन दिनों ईशा गुप्ता अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Esha Gupta Instagram) से आए दिन योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह योगा करती दिख रही हैं। ईशा ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'मलासन'। उनकी इस फोटो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले भी ईशा ने जो तस्वीर साझा की थी, उसमें वह मुश्किल आसन करती दिख रही हैं। लेकिन इस बीच उनके चेहरे पर एक सिकन तक नहीं है। उनकी इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। ईशा गुप्ता ने योगा करते हुए कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले ईशा गुप्ता अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उनके बॉयफ्रेंड (Esha Gupta Boyfriend) भी एक्ट्रेस के साथ मौजूद हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ईशा ने कैप्शन में स्पैनिश में लिखा- 'ते अमो मचो मी मोर'। जिसका मतलब होता है मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।