बॉलीवुड

मशहूर कोरियोग्राफर Saroj Khan का निधन, बॉलीवुड को लगा एक और बड़ा झटका

कोरियोग्राफर सरोज खान (choreographer Saroj Khan death)का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गई। सरोज खान 72 साल की थीं।
2 min read
• •
Updated: 3 Jul 2020, 7:00 AM IST
Bollywood Choreographer Saroj Khan Dies
Bollywood Choreographer Saroj Khan Dies

नई दिल्ली। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान(Famous choreographer Saroj) की अचानक हुई मौत से बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका लगा है। अभी लोग एक के बाद एक हो रही सितारों की मौत से उबर ही नही पाए थे कि बॉलीवुड की डांसर क्वीन (choreographer Saroj Khan death) की निधन की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। शुक्रवार की रात देर सांस की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह(Famous choreographer Saroj Khan dies )से उनकी मौत हो गई।

अभी हाल ही में सरोज खान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका कुछ दिन कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो नेगेटिव आया था। सरोज खान ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 के दशक में बतौर बैकग्राउंड डांसर काम करना शुरू कर दिया था। और तब से लेकर अभी तक ना जाने कितने एक्टर एक्ट्रेस को उन्होंने डांस के मूव्स सिखाए। माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी जैसी दिग्गज एक्ट्रेसेस ने तो उन्हें अपना डांस गुरु माना था । उन्होंने अपने कॅरियर में लगभग 2000 से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ कर चुकी हैं।

सरोज खान ने अपनी उम्र से 30 साल बड़े मास्टर बी. सोहनलाल से शादी की थी। उस दौरान उनकी उम्र 13 साल की उन्होंने इस्लाम कबूल कर अपने गुरु से शादी की थी। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'मैं उन दिनों स्कूल में पढ़ती थी तभी एक दिन मेरे डांस मास्टर सोहनलाल ने गले में काला धागा बांध दिया था और मेरे शादी हो गई थी।'

लगभग 2000 गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी सरोज खान ने बॉलीवुड में रहकर हर किसी के दिल में राज किया। लाइम लाइट की इस रंगीन दुनिया में एक समय ऐसा भी था वो फिल्में के चलते व्यस्त रहती थीं वही आने वाले नए दौर ने उनसे यह सब भी छीन लिया। और उन्होंने अपनी कोरियोग्राफी से दूरी बना ली है। फिर एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें काम मिलना भी बंद हो गया, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हार नही मानी । फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में पहले सरोज खान, कैटरीना कैफ के गाने को कॉरियोग्राफ करने वाली थीं, लेकिन खुद कटरीना ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया। क्योंकि कटरीना बिना रिहर्सल के डांस करने को तैयार नहीं थी।

Updated on:
3 Jul 2020, 7:00 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा