बॉलीवुड

अभिनेता Asif Basra के निधन की खबर से दुखी हुए फैंस, ट्वीट कर कहा- ‘हे भगवान ये क्या हो रहा है’

बीते दिन यानी कि गुरुवार को अभिनेता आसिफ बसरा ( Asif Basra ) अपने निवास पर मृत पाए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। अभिनेता की मौत की खबर के बाद एक फिर से बॉलीवुड शोक में डूब चुका है। उनके फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

2 min read
Nov 13, 2020
Fans Paid Tribute To Actor Asif Basra

नई दिल्ली। साल 2020 जाते-जाते भी बुरी खबर देता हुआ जा रहा है। एक बार बॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। बीती शाम 53 साल के आसिफ बसरा ( Asif Basra ) हिमाचल के धर्मशाला में स्थित घर में मृत पाए गए थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। खबरों की मानें तो वह वहां करीबन 5 साल से वहां रह रहे थे। वह वहां किराए के मकान में रहते थे। अभिनेता के निधन की खबर से एक बार से पूरा देश सदमे में आ गया है। सभी का एक प्रश्न है कि आखिर साल 2020 और कितने गम देकर जाएगा।

आसिफ बसरा के जाने के बाद उनके फैंस काफी दुखी है। वह सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "2020 हर दिन चौंकाने वाला और बुरा होता जा रहा है बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता की दुखद आत्महत्या के बारे में सुनकर दुख हुआ।" वहीं दूसरे यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक और बुरी खबर बॉलीवुड की ओर से आई है कि आसिफ बसरा नहीं रहे। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए दुख प्रकट करते हुए कहा कि क्या एक ब्रिलियंट एक्टर थे आसि फबसरा। नेचुरल एक्टिंग और प्रतिभाशाली। जीवन ऐसा अनिश्चित है, मृत्यु नहीं है। उनकी आत्मा को शांति मिले। तुम्हे याद करेंगे।

फैंस ही नहीं बल्कि अभिनेता के जाने पर कई सेलेब्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए दुख जाहिर किया और कहा कि निर्देशक और अभिनेता आसिफ की खुदखुशी की खबर से वह काफी हैरान हैं। वहीं आसिफ को श्रद्धांजलि देते हुए हंसल मेहता ने भी ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने हैरानी से भरा रिएक्शन देते हुए कहा कि आसिफ बसरा! ये सच नहीं हो सकता....ये बेहद ही ज्यादा दुख की बात है। इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए मनोज वाजपेयी ने कहा कि क्या! यह बहुत हैरानी की बात है कि लॉकडाउन से पहले की उनके साथ शूट किया था। हे भगवान!'

आसिफ बसरा बॉलीवुड के सबसे सीनियर और दिग्गज एक्टर थे। उनका इस तरह से जाना इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा नुकसान है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। गुरुवार दोपहर वह अपने कुत्ते को घुमाने के लिए घर से बाहर निकले थे। जिसके बाद उनके सुसाइड की खबर सामने आई। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी लंबे से डिप्रेशन में थे। वहीं पुलिस मामले में जांच में जुट चुकी है।

Published on:
13 Nov 2020 09:33 am
Also Read
View All