बॉलीवुड

59 की उम्र में फराह खान 300 करोड़ के लिए छोड़ देंगी पति और बच्चों का साथ? कहा- उनके साथ क्या मजा आएगा?

फराह खान ने एक शो में बताया कि वह 300 करोड़ के लिए अपने पति और बच्चों का साथ छोड़ देंगी। ये सुनने के बाद वहां पर बैठे लोग हैरान हो गए।

less than 1 minute read
May 29, 2024

बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान फिल्मों के साथ-साथ बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फराह खान (Farah Khan) हाल ही में अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ कपिल शर्मा शो में नजर आई थीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे के खूब पोल खोले। कपिल ने फराह से कई सवाल किए। एक सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उनके पास 300 करोड़ रुपए आ जाएं तो वह अपने पति और बच्चों को छोड़ देंगी।



कपिल शर्मा के शो में फराह ने कही ये बात

शो में कपिल (Kapil Sharma) ने फराह से मजाक में पूछा, ‘अगर कोई आपको अकाउंट में 300 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दे तो आप उसका क्या करेंगी’? इस पर फराह खान ने जवाब दिया, '300 करोड़?' मैं रिटायर हो जाऊंगी और अपने पति और बच्चों को छोड़ दूंगी। अर्चना पूरन सिंह ने कहा, 'आपको अपने बच्चों के साथ 300 करोड़ रुपये का मजा महसूस करना चाहिए।' फराह ने अर्चना को जवाब दिया और चुटकी लेते हुए कहा, 'उनके साथ क्या मजा आएगा।



2004 में की थी शादी

फराह खान ने साल 2004 में शिशिर कुंदर (Shishir Kundar) से शादी की थी। दोनों के 8 साल का अंतर है। फराह तीन बच्चों की मां हैं और वह अपनी फैमिली के साथ बहुत खुश हैं। शो में फराह ने ये सब लोगों को एंटरटेन करने के लिए कहा था।

Updated on:
29 May 2024 12:41 pm
Published on:
29 May 2024 12:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर