8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक लड़खड़ाकर गिरे 60 साल के आमिर खान, पिकलबॉल खेलते हुए खोया बैलेंस, वीडियो वायरल

Aamir Khan Pickleball Fall: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान हाल ही में फैंस के साथ पिकलबॉल खेलते हुए नजर आए। इसी दौरान वो धड़ाम से गिर पड़े। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Aamir Khan Pickleball Fall

Aamir Khan (सोर्स- @tahirjasus

Aamir Khan Pickleball Fall: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि खेल का मैदान है। मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पिकलबॉल लीग 2026 के दौरान आमिर खान फैंस के साथ पिकलबॉल खेलते नजर आए। इसी दौरान एक ऐसा पल सामने आया जिसने पहले लोगों को घबरा दिया और फिर आमिर की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।

आमिर खान ने फैंस के साथ खेला मैच (Aamir Khan Pickleball Fall)

जियो वर्ल्ड गार्डन में हुए इस आयोजन में आमिर खान ने आम दर्शकों और फैंस के साथ मिलकर मैच खेला। मैच के दौरान जब आमिर एक तेज शॉट को लौटाने के लिए आगे बढ़े, तो उनका संतुलन अचानक बिगड़ गया और वो कोर्ट पर फिसलकर गिर पड़े। कुछ पलों के लिए वहां मौजूद हर शख्स की सांसें थम गईं। फैंस को डर था कि कहीं आमिर को गंभीर चोट न लग गई हो।

मैच खेलते हुए अचानक गिरे आमिर (Aamir Khan Pickleball Fall)

हालांकि, जो हुआ उसके बाद उसने हर किसी को हैरान कर दिया। आमिर खान ने साथी खिलाड़ियों की मदद से खुद को संभाला, मुस्कुराए और बिना किसी हड़बड़ी के दोबारा खड़े हो गए। इसके बाद उन्होंने मैच को उसी जोश और ऊर्जा के साथ जारी रखा, जैसे कुछ हुआ ही न हो। उनकी यह खेल भावना और फिटनेस देख दर्शकों ने राहत की सांस ली और तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहा है तो कोई कह रहा है कि 60 की उम्र में भी आमिर का आत्मविश्वास और संतुलन काबिल-ए-तारीफ है। कई यूजर्स ने लिखा कि इस उम्र में गिरने के बाद उठकर फिर खेलना हर किसी के बस की बात नहीं। आमिर का वीडियो ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेजिस पर शेयर किया गया है।

'हैप्पी पटेल' में आमिर खान ने किया कैमियो

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में एक छोटे लेकिन अहम कैमियो में नजर आए थे। इस फिल्म के वह निर्माता भी थे, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में भी आमिर की एक झलक देखने को मिली थी।

सितारे जमीन पर में नजर आए थे आमिर

आमिर खान आखिरी बार मुख्य भूमिका में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे, जिसने दुनियाभर में शानदार कमाई की थी। आने वाले समय में आमिर अपने प्रोडक्शन हाउस के जरिए नए चेहरों और कहानियों को मौका देने की तैयारी में हैं। उनकी आगामी प्रोडक्शन फिल्म ‘एक दिन’ में उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।