बॉलीवुड

Flash Back: क्या अमिताभ बच्चन ने जानबूझकर किया था विनोद खन्ना पर हमला, देखें वीडियो

1978 में फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग के दौरान हुआ था हादसा, जब अमिताभ की एक गलती की वजह से विनोद खन्ना को जबरदस्त चोट लग गई थी...

2 min read
Oct 17, 2017
vinod khan amitabh bachchan

बॉलीवुड में किस्सों की कमी नहीं, एक किस्सा आपको बताते हैं जब अमिताभ बच्चन की गलती विनोद खन्ना पर भारी पड़ गई, लेकिन उसके बाद विनोद खन्ना ने क्या कहा अमिताभ से ये जानकर आपको इस हस्ती की महानता का अंदाजा हो जाएगा। साथ ही ये भी बताएंगे कि विनोद खन्ना से कैसे हुई अमिताभ की पहली मुलाकात, एक रिपोर्ट...

हिंदी सिनेमा में शूटिंग के वक्त कई बार कलाकारों के साथ बदकिस्मती से कई हादसे हो जाते हैं। फिल्म कुली की शूटिंग करते वक्त अमिताभ के साथ हुआ हादसा आज भी लोगों को याद है। उस हादसे के बाद अमिताभ की जिंदगी में भी कई बदलाव आए। कहते हैं कि अमिताभ और रेखा के संबंध में भी इस हादसे के बाद दरार आ गई थी। चलिए अब आपको एक किस्सा और बताते हैं। जब अमिताभ के कारण विनोद खन्ना घायल हो गए थे। जी हां, ऐसा ही एक हादसा हुआ था 1978 में फिल्म मुकद्दर का सिकंदर की शूटिंग के दौरान। जब अमिताभ बच्चन की एक गलती की वजह से विनोद खन्ना को जबरदस्त चोट लग गई थी। बताते हैं कि हादसा बेहद गंभीर था। बाल-बाल बचे थे विनोद खन्ना।

असल में एक सीन की शूटिंग के वक्त अमिताभ बच्चन की ओर कुछ प्लेटे फेंकनी थीं, पर अमिताभ बच्चन ने कुछ ज्यादा ही तेजी से ये प्लेटें विनोद खन्ना की ओर फेंक दीं, जिसकी वजह से विनोद खन्ना को संभलने का टाइम नहीं मिल पाया और इसकी वजह से विनोद खन्ना को वो प्लेटें लग गईं और वो घायल हो गए थे। हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने अपनी इस गलती की वजह से विनोद खन्ना से माफी भी मांगी थी, पर विनोद खन्ना ने इस घटना को सीरीयसली नहीं लिया और कहा कि ऐसी घटनाएं तो शूटिंग के वक्त होती रहती हैं... कोई बात नहीं।

आपको बता दें कि विनोद खन्ना की मौत की खबर से जहां पूरे बॉलीविड में शोक की लहर थी, वहीं अमिताभ ने भी विनोद खन्ना से उनकी पहली मुलाकात के बारे में लिखा, उन्होंने लिखा कि "मैंने पहली बार उन्हें देखा था कि जब वो सुनील दत्त के बांद्रा में अजंता कला कार्यालय में प्रवेश कर रहे थे, जहां मैं नौकरी तलाशने के लिए गया था। मैंने देखा एक सबसे अच्छा दिखने वाला खूबसूरत लडक़ा... परफेक्ट बॉडी और हीरो वाली चाल के साथ मेरी तरफ आ रहा है... और एक मुस्कुराहट देते हुए उन्होने मेरी ओर देखा... ये 1969 की बात है, वो अजंता कला की फिल्म मन का मीत में काम कर रहे थे और मैं कोई भी छोटे मोटे रोल के लिए संघर्ष कर रहा था।

ये भी पढ़ें

एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर को नहीं भूलीं दीपिका पादुकोण, ये रहा सुबूत
Also Read
View All