16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंगना ने चिराग पासवान संग डेटिंग पर दिया बेबाक बयान, बोलीं- ‘रोमांस था तो हमारे बच्चे होते’

Kangana Ranaut-Chirag Paswan Dating Rumours: कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दिया बेबाक बयान, बोलीं- 'रोमांस था तो हमारे बच्चे होते'

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 16, 2026

Kangana Ranaut-Chirag Paswan Dating Rumours

कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दिया बेबाक बयान। (फोटो सोर्स: IMDb)

Kangana Ranaut-Chirag Paswan Dating Rumours: सोशल मीडिया पर कई दिनों से यह अटकलें चल रही हैं कि क्या बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और चिराग पासवान के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ और भी है? ये अटकलें इसलिए भी तेज हैं क्योंकि कई बार दोनों को उनकी साथ में स्पॉट किया गया है. हालांकि, कंगना रनौत ने अब इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए चुप्पी तोड़ी है।

हाल ही में ANI से बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने चिराग पासवान के साथ अपने रिश्तों को लेकर चल रही अफवाहों पर बात करते हुए साफ किया कि उनके बीच कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं है। कंगना ने कहा, 'कोई रोमांस नहीं।'

अगर रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते (Kangana Ranaut-Chirag Paswan Dating Rumours)

उन्होंने कहा, "नहीं, नहीं, चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की याद आती है। सच कहूं तो हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है। हम एक-दूसरे को बहुत कम समय से जानते हैं, उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ फिल्म की थी। अगर रोमांस होता तो आज हमारे बच्चे होते।" एक्ट्रेस का बेबाक और मजाकिया लहजे में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

सिर्फ दोस्ती का रिश्ता

इसके आगे कंगना ने बताया कि उनका रिश्ता सालों से सिर्फ दोस्ती का ही रहा है, जो अटकलों के बजाय जान-पहचान पर आधारित है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, "अगर मैं रोमांस करना चाहती तो हो जाता। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। आप जानते हैं, बस… वो दोस्ताना माहौल है, जो आपको ऐसे व्यक्ति से मिलता है जो आपके जैसा हो, मतलब वो फिल्म इंडस्ट्री से हो। इसलिए मुझे उसके साथ बहुत अच्छा लगता है।"

कंगना और चिराग पासवान की फिल्म

जानकारी के लिए बता दें कि कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में आई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में एक साथ काम किया था। इस फिल्म को तनवीर खान डायरेक्ट किया था। इसी फिल्म के साथ चिराग पासवान ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, वहीं, फिल्म में कंगना रनौत ने लीड रोल निभाया था. गौर करने वाली बात है कि कंगना और चिराग दोनों नहीं अब राजनीति में काफी एक्टिव हैं और इसी के चलते अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है, जिसके कारण इनके अफेयर की अफवाहें उड़ने लगती हैं।