3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणवीर सिंह का हटा बैन! प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने स्टार्स के बर्ताव पर जताई चिंता, बोले- वादे कर मुकरते हैं स्टार्स

FWICE Remove Ranveer Singh Ban: फिल्म 'डॉन 3' विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह को बड़ी राहत मिली है और FWICE ने उन पर से बैन (असहयोग निर्देश) हटा दिया है। वहीं, इस मामले में निर्माताओं की संस्था प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि स्टार्स आखिरी मौके पर फिल्म छोड़ देते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान काफी होता है।

3 min read
Google source verification
FWICE removes Ranveer Singh Ban after Don 3 controversy Producers Guild of India official statement worried

रणवीर सिंह का हटा बैन

FWICE removes ban on Ranveer Singh: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और मशहूर फिल्ममेकर फरहान अख्तर के बीच 'डॉन 3' को लेकर चल रहे विवाद में अब एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए अपने 'नॉन-कोऑपरेशन' (असहयोग) के निर्देश को वापस ले लिया है, यानी अब रणवीर सिंह पर से फिल्म इंडस्ट्री का वो 'बैन' पूरी तरह हट गया है जिसके तहत मेंबर्स को उनके साथ काम न करने की हिदायत दी गई थी।

बैन हटने की इस बड़ी राहत के बीच, फिल्म निर्माताओं की सबसे बड़ी संस्था GUILD यानी 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने भी इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। गिल्ड ने सोशल मीडिया पर एक कड़ा बयान जारी कर स्टार्स, डायरेक्टर्स और तकनीशियनों द्वारा आखिरी वक्त पर प्रोजेक्ट छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीर चिंता जताई है।

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने जताई गहरी चिंता (Producers Guild of India official statement Don 3)

प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का यह रुख तब सामने आया है, जब उन्हें अपने दो बड़े सदस्य निर्माताओं- एक्सेल एंटरटेनमेंट (फरहान अख्तर की कंपनी) और पैनोरमा स्टूडियोज से औपचारिक शिकायतें मिलीं थीं। गिल्ड ने अपने बयान में रणनीतिक तौर पर रणवीर सिंह या 'डॉन 3' का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। गिल्ड ने कहा, "आजकल कलाकारों, निर्देशकों और तकनीशियनों द्वारा निर्माताओं से किए गए वादों से मुकर जाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अक्सर ऐसा मुख्य शूटिंग शुरू होने से ठीक कुछ दिन पहले किया जाता है, जो कि बेहद गैर-पेशेवर व्यवहार है।"

नोट में आगे लिखा गया है, "इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य को ऐसे कामों में शामिल नहीं होना चाहिए, जिसके कारण निर्माताओं को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़े। ये हरकतें उस भरोसे और व्यावसायिकता को कमजोर करती हैं, जिस पर पूरी फिल्म इंडस्ट्री टिकी हुई है।" गिल्ड ने यह भी याद दिलाया कि ऐसी हरकतों से न सिर्फ फिल्म का ब्रांड खराब होता है, बल्कि फिल्म से जुड़े सैकड़ों गरीब तकनीशियनों और क्रू मेंबर्स की रोजी-रोटी भी खतरे में पड़ जाती है।

रणवीर सिंह की चुप्पी और लीगल नोटिस का मामला (FWICE removes ban on Ranveer Singh)

यह विवाद पिछले हफ्ते तब और बढ़ गया था जब फिल्म वर्कर्स की संस्था एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) ने फरहान अख्तर की शिकायत पर रणवीर सिंह के खिलाफ बैन लगाने का निर्देश जारी कर दिया था, क्योंकि रणवीर ने अचानक 45 करोड़ के प्री-प्रोडक्शन खर्च के बाद फिल्म छोड़ दी थी। इसके जवाब में रणवीर सिंह ने भी हाल ही में FWICE को कोर्ट का लीगल नोटिस भेज दिया था, जिसका जवाब अब संस्था को अदालत में देना होगा।

इस बीच, बढ़ते विवाद पर रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने भी एक्टर का पक्ष रखते हुए बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा, "रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइजी का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने इस मामले पर जानबूझकर चुप्पी साध रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर चर्चाओं और व्यक्तिगत रिश्तों को हमेशा गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए।"

क्या थी विवाद की वजह?

बता दें कि साल 2006 और 2011 में शाहरुख खान के साथ सुपरहिट 'डॉन' सीरीज बनाने के बाद, फरहान अख्तर ने 2023 में रणवीर सिंह को नया 'डॉन' घोषित किया था। लेकिन दिसंबर 2025 में, डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की बड़ी कामयाबी के बाद रणवीर सिंह ने अचानक 'डॉन 3' से अपने हाथ पीछे खींच लिए। फरहान अख्तर का दावा है कि इस अचानक एक्जिट से उन्हें ₹45 करोड़ का भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल, रणवीर से बैन हटना उनके फैंस के लिए बड़ी राहत है, लेकिन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ने सभी पक्षों से बातचीत के जरिए मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की है।