17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ में हमजा बनने के लिए रणवीर सिंह ने लिया शिव भक्ति का सहारा, मेकअप आर्टिस्ट ने खोले कई राज

Ranveer Singh in Dhurandhar: रणवीर सिंह ने ध्यान और शिव भक्ति का सहारा लेते हुए 'धुरंधर' में हमजा का किरदार निभाया, और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट ने फिल्म के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के पीछे एक्टर की तैयारी, कॉन्सेंट्रेशन और आध्यात्मिक दिनचर्या का खुलासा किया। आइए जानते हैं फिल्म के सेट पर क्या था रणवीर सिंह का रूटीन।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 17, 2026

Ranveer Singh in Dhurandhar

‘धुरंधर’ के हमजा के पीछे छिपी है शिव भक्ति। (फोटो सोर्स: IMDb)

Ranveer Singh in Dhurandhar: आदित्य धर द्वारा निर्देशित और की रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' ने रिलीज के लगभग 30 दिनों भारत में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। फिल्म की इस रिकॉर्ड तोड़ सफलता का क्रेडिट फिल्म के वास्तविक पात्रों से मेल खाते किरदारों के साथ-साथ रणवीर सिंह के 'हमजा अली मजारी' के किरदार को दिया जा रहा है। अपने किरदार में रणवीर ने जबरदस्त परफॉरमेंस दी है। इसी बीच फिल्म के प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट ने रणवीर सिंह से जुड़े कुछ बड़े खुलासे किए हैं।

‘धुरंधर’ के हमजा के पीछे छिपी है शिव भक्ति (Ranveer Singh in Dhurandhar)

रणवीर सिंह अपने हर किरदार को इतनी शिद्दत से जीते हैं मानों वो असलियत में ही वो हैं। उनके लिए कहा जाता है कि रणवीर किसी भी रोल में खुद को ढालने के लिए अक्सर खास तरीके और रूटीन अपनाते हैं। ऐसा ही कुछ 'धुरंधर' के सेट पर भी होता था, जिसका खुलासा फिल्म के प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया है कि धुरंधर की तैयारी में उनका आध्यात्म और मेडिटेशन का मेल दिखा।

मेकअप आर्टिस्ट ने खोले सेट के कई राज

बता दें कि ​करणदीप सिंह ने फिल्म में बतौर प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट काम किया है। उन्होंने बताया कि 'धुरंधर' के मेकअप सेशन के दौरान वो अक्सर रणवीर सिंह के साथ रहते थे। इसके आगे उन्होंने बताया कि रणवीर के लिए मेकअप की कुर्सी पर बिताए गए वो लंबे घंटे सिर्फ लुक बदलने के लिए नहीं थे, बल्कि मानसिक रूप से 'हमजा अली मजारी' के किरदार में उतरने का भी जरिया थे।

महादेव के भक्त हैं रणवीर सिंह

इसके अलावा ​करणदीप ने बताया, 'वो सबसे पहले खुद को शांत और फोकस्ड करते थे। रणवीर भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं, इसलिए अपने दिन की शुरुआत 'ओम' के जाप से करते थे। वो वर्कआउट के बाद सेट पर आते थे और 'ओम' नाम सुनते रहते थे। जब भी हम एक घंटे का लंबा मेकअप करते थे, तो वो मेडिटेट करने की कोशिश करते थे।' इसके आगे उन्होंने कहा, 'कैमरे के सामने आने से पहले, किया गया ये आध्यात्मिक मेडिटेशन और शांति धीरे-धीरे एक अलग तरह की एनर्जी में बदल जाती थी।'

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Collection)

रिलीज के 19 दिन बाद भी 'धुरंधर 2' का जलवा बरक़रार है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का कुल कलेक्शन 1,103 करोड़ रुपये हो गया। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,737 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।