10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जो पैसा मिला था सब खत्म हो चुका है’, धुरंधर एक्टर विवेक सिन्हा ने 1 करोड़ फीस मिलने पर तोड़ी चुप्पी

Vivek Sinha Dhurandhar Fee: धुरंधर एक्टर विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उन्हें फिल्म में अपने रोल के लिए 1 करोड़ रुपये नहीं मिले थे। अभिनेता ने यह भी बताया कि फिल्म के लिए उन्हें जो पैसे मिले थे, वो बहुत कम थे और अब खत्म भी हो चुके हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Apr 10, 2026

Vivek Sinha Dhurandhar Fee

धुरंधर एक्टर विवेक सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट। (फोटो सोर्स: viveksinhaactor)

Vivek Sinha Dhurandhar Fee: 'धुरंधर 1' और 'धुरंधर 2' में छोटा से रोल होने के बावजूद, अभिनेता विवेक सिन्हा ने अपने अभिनय से गहरी छाप छोड़ी है। आये दिन उनके इंटरव्यू दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। हालांकि, शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म में उनके किरदार के लिए उनको मिली फीस के बारे में सफाई दी है।

कसम से इतना पैसा नहीं मिला है (Vivek Sinha Dhurandhar Fee)

विवेक सिन्हा ने अपने वीडियो में सबसे पहले मिल रहे प्यार के लिए सभी को धन्यवाद दिया। बाद में उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ इंस्टाग्राम पेजों पर धुरंधर के कलाकारों की फीस के बारे में पोस्ट देखी हैं, जिनमें से कुछ में उनकी फीस 60 लाख रुपये, कुछ में 80 लाख रुपये और कुछ में तो 1 करोड़ रुपये बताई गई है।

इसके बाद उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "भाई, कसम से इतना पैसा नहीं मिला है। ये सब मत डालो।" आगे उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट के कारण लोग उनसे मदद मांगने के लिए मेसेज कर रहे हैं।

इसके साथ ही एक्टर ने कहा, "मुझे धुरंधर से पैसा मिला है, अच्छा पैसा मिला। मैं जितनी रकम की उम्मीद कर रहा था उतना मिला है। लेकिन उतना पैसा नहीं मिला, और जो पैसा मिला वो खत्म हो चुका है। मुंबई में रहता हूं भाई, और बहुत खर्चा है मुंबई में। तो धुरंधर वाला सारा पैसा खत्म हो चुका है।"

इसके अलावा उन्होंने वीडियो में अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा, ताकि उन्हें खूब पैसा मिले, और सच में निश्चित तौर पर लोगों की मदद कर सकें।

धुरंधर में विवेक सिन्हा का किरदार (Vivek Sinha Role in Dhurandhar)

फिल्म में विवेक सिन्हा ने जहूर मिस्त्री नाम के एक हाईजैकर आतंकवादी का किरदार निभाया है। जो भारतीय यात्रियों के एक विमान को अपने 4 साथियों के साथ मिलकर हाईजैक करता है। खबरों की माने तो 'धुरंधर' की कहानी भारत में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गईं कई असल घटनाओं से प्रेरित है, उन्हीं में से एक घटना है हाईजैक की, जो 1999 में हुए IC-814 कांधार हाईजैक से प्रेरित है। फिल्म में उनका डायलॉग 'पड़ोस में ही रहते है हम, गुदे भर का ज़ोर लगा लो और, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो…' है, जो बहुत फेमस हुआ है।