बॉलीवुड

Gauri Khan Birthday: शादी के बाद शाहरुख खान ने गौरी को नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने को कहा था

शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 28 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों को बॉलीवुड का आइडल कपल माना जाता है। हालांकि दोनों के लिए शादी करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़े थे।
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2020, 7:33 AM IST
happy_birthday_gauri_khan.jpg
Happy Birthday Gauri Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और गौरी खान के प्यार की लोग मिसाल दिया करते हैं। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी में से एक है। आज गौरी खान अपना जन्मदिन मनाती है। 8 अक्टूबर 1970 में गौरी का जन्म दिल्ली में हुआ था। ऐसे में इस बार वह अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम आपको शाहरुख खान से शादी करने के बाद उनका एक किस्सा बताते हैं-

पहली नजर में दे बैठे थे दिल

शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 28 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों को बॉलीवुड का आइडल कपल माना जाता है। हालांकि दोनों के लिए शादी करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़े थे। लेकिन एक बार शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ कि शाहरुख खान ने गौरी को नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए कह दिया। अपने करियर की शुरुआत करने से पहले ही शाहरुख का दिल गौरी पर आ गया था। एक पार्टी में उनकी नजर गौरी पर पड़ी और पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया। यह एक तरफा प्यार था। इसके बाद दोनों ने करीब एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंध गए।

लेकिन शादी के लिए शाहरुख को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दोनों अलग-अलग धर्म से थे इसलिए घरवालों को इस रिश्ते के लिए काफी वक्त तक मनाना पड़ा। गौरी के परिवार के सामने शाहरुख 5 साल तक हिंदू बने रहे। लेकिन सच सामने आ ही गया। हालांकि उसके बाद घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी हो गए।

गौरी का कहा बुर्का पहनो

एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि मुझे याद है कि जब हमारी शादी हुई तो गौरी के कई रिश्तेदार खुश नहीं थे। वो लोग पुराने ख्यालात के थे और मैं उनकी सोच का पूरी तरह सम्मान करता हूं। किंग खान ने आगे बताया कि हमारे रिसेप्शन का वक्त था और सभी लोग वहां बैठे हुए थे। मैं जब वहां पहुंचा तो सभी बातें कर रहे थे 'हम्म मुस्लिम लड़का.. क्या लड़की का नाम भी बदलेगा, क्या वो मुस्लिम बन जाएगी। उसके बाद शाहरुख ने मजाक करते हुए कहा कि गौरी को नमाज पढ़ना होगा और बुर्का पहनना होगा। शाहरुख ने कहा कि वो सभी पंजाबी में बात कर रहे थे और मैंने उस समय गौरी से कहा कि चलो गौरी बुर्का पहनो और नमाज पढ़ना शुरू करो, सभी को लग रहा था कि शाहरुख ने गौरी का धर्म पहले ही बदलवा दिया है।

शाहरुख इस वाक्ये को याद कर आज भी हंसते हैं और कहते हैं कि शादी में मस्ती जरूर की थी, लेकिन सभी को ये ध्यान रखना चाहिए कि एक दूसरे के धर्म का आदर करें और साथ ही साथ ये धर्म प्यार के आड़े नहीं आना चाहिए।

Published on:
Also Read
View All
पाकिस्तान में भी बजा ‘रामायण’ का डंका, कराची के मंदिर में लगा रणबीर कपूर की फिल्म का पोस्टर

‘इतना नीचे गिर गईं एक हेंपर जीतने के लिए’, तारा सुतारिया के विवाद पर तंज कसना जान्हवी कपूर को पड़ा भारी, लोगों ने लगाई क्लास

नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे