बॉलीवुड

‘ये कैसी कास्टिंग है?’, 40 साल की टीवी एक्ट्रेस बनी वरुण धवन की मां

Varun Dhawan Film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। फिल्म की कहानी, कॉमेडी और अनोखी कास्टिंग को लेकर दर्शकों के बीच बहस शुरू हो गई है।
2 min read
May 24, 2026
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai
'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्टिंग पर छिड़ी बहस। (फोटो सोर्स: IMDb)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन, वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का बीते दिन यानी शनिवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में आयोजित हुआ। इस इवेंट में फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें सलमान खान, करण जौहर, कपिल शर्मा के अलावा, फिल्म की पूरी स्टार कास्ट पहुंची थी। 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर शनिवार को मुंबई में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। और रिलीज होते ही फिल्म अपनी कहानी, अभिनय और खास तौर पर फिल्म के एक्टर्स और उनके किरदारों के सिलेक्शन को लेकर ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया।

ट्रेलर पर आई नेटिजन्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया

'है जवानी तो इश्क होना है' ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म सोशल मीडिया वैसे तो मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। जहां एक यूजर ने लिखा कि डेविड धवन ने सचमुच " वरुण, मृणाल और पूजा की तिकड़ी पूरी तरह मनोरंजन और पागलपन का मेल है। तो वहीं एक ने फिल्म की आलोचना करते हुए लिखा कि इस पर पैसे खर्च करने के बजाय OTT का सब्सक्रिप्शन लेना बेहतर होगा। चूंकि ये डेविड धवन की आखिरी फिल्म है इसलिए एक फैन ने उत्साह के साथ लिखा कि डेविड धवन की क्लासिक कॉमेडी को पर्दे पर वापस देखने का इंतजार नहीं हो रहा और 5 जून के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

ये तो थी फिल्म पर प्रतिक्रिया, लेकिन इसके अलावा एक बात की चर्चा फिल्म और ट्रेलर से ज्यादा हो रही है, वो है फिल्म के किरदार और कास्टिंग। उसमें भी मौनी रॉय का किरदार सुर्खियां बटोर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेलर देखने के बाद समझ आ रहा है कि 40 साल की मौनी रॉय इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में वरुण धवन की नकली मां का किरदार निभा रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि वरुण खुद 39 साल के हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर इस कास्टिंग को लेकर हड़कंप मच गया है।

मौनी रॉय के किरदार पर यूजर्स के कमेंट्स

ट्रेलर रिलीज होते ही, नेटिजन्स ने X पर अपनी हैरानी और आलोचना व्यक्त की। एक यूजर ने लिखा, "वरुण धवन की मां का रोल मौनी रॉय को दिया गया है?? क्या मजाक कर रहे हो?" वहीं, दूसरे ने कमेंट करते हुए लिखा, "मौनी रॉय उनकी नकली मां के रूप में - इस पर कैसे विश्वास किया जा सकता है?" तीसरे ने लिखा, "यह कास्टिंग बिल्कुल समझ से परे है।"

'है जवानी तो इश्क होना है' की कास्टिंग पर छिड़ी बहस। (फोटो सोर्स: IMDb)

इस कास्टिंग के विरोध के बावजूद फिल्म चर्चा में बनी हुई है। दर्शक इस बात पर बहस कर रहे हैं कि अलग तरह की कास्टिंग मजाक के लिए की गई है या यह एक नया रचनात्मक प्रयोग है।