
मुंबई। बॉलीवुड में हर किसी की किस्मत ऐसे ही नहीं चमकती है। कुछ कलाकारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इनमें से एक हैं महिमा चौधरी ( Mahima Chaudhary )। जी हां, वही परदेस वाली चुलबुली एक्ट्रेस जिसे सफलता हाथों हाथ मिली। महिमा ने मूवीज की, सफलता का स्वाद चखा, शादी की, रिश्ता टिक नहीं पाया और फिर ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली। आज 13 सितंबर को महिमा चौधरी के जन्मदिन पर जानिए उनकी लाइफ स्टोरी:
सुभाष घई ने दिया ब्रेक
महिमा चौधरी का जन्म 13 सितंबर, 1973 को दार्जलिंग में हुआ। महिमा की मूवीज में एंट्री भी बेहद खास और यादगार रही। सुभाष घई ( Subhash Ghai ) 'परदेस' मूवी के लिए फ्रेश चेहरा ढूंढ़ रहे थे। करीब 3000 लड़कियों का ऑडिशन हुआ। लेकिन चयन हुआ महिमा चौधरी का। 1997 में ये मूवी आई। एक्ट्रेस को महिमा नाम सुभाष घई ने ही दिया। वैसे उनका नाम ऋतु चौधरी है। शाहरुख ( Shahrukh Khan ) के साथ महिमा की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। हालांकि इस सफलता का महिमा को ज्यादा फायदा नहीं हुआ।
टेनिस खिलाड़ी से रहा अफेयर
रिपोटर्स में दावा किया जाता है कि महिला का अफेयर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के साथ रहा। ये अफेयर करीब 6 साल तक चला। हालांकि इसका अंत बेहद चौंकाने वाला हुआ। एक्ट्रेस ने अपने कॅरियर में इसे बाधा तक बता दिया था। 2006 में उन्होंने बिजनेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली। ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। 2013 में महिमा पति से अलग हो गईं। दोनों की एक बेटी अरियाना हैं।
अब फिल्मों से दूर
शादी और बेटी होने के बाद महिला ने फिल्मों से दूर बना ली। कुछ टीवी शोज तो किए लेकिन यहां भी लम्बी पारी नहीं चली। पति से अलग होेने के बाद एक्ट्रेस पर घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई। इसके लिए वह इवेंट्स में पार्टिसिपेट करने लगीं। अब वह अपनी बेटी की परवरिश में लगी हैं।