बॉलीवुड

Hathras Gangrape Case: बॉलीवुड एक्टर्स का फूटा गुस्सा, अक्षय कुमार ने कहा- दोषियों को फांसी दो

दरिंदों ने उसके शरीर के साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुन हर किसी की रूह कांप गई। आरोपियों ने युवती की जीभ काट दी थी। इतना ही नहीं उसके गले के पीछे की रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई थी।
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2020, 7:05 AM IST
hathras_gangrape_case.jpg
Hathras Gangrape Case

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। 14 सितंबर को यहां एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उस वक्त युवती की हत्या करने की भी कोशिश की। उस वक्त वह बच गई लेकिन मंगलवार की सुबह उसने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 15 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही लेकिन अब वह मौत के आगोश में समा गई। दरिंदों ने उसके शरीर के साथ ऐसी बर्बरता की जिसे सुन हर किसी की रूह कांप गई। आरोपियों ने युवती की जीभ काट दी थी। इतना ही नहीं उसके गले के पीछे की रीढ़ की हड्डी भी टूटी हुई थी।

बॉलीवुड स्टार्स ने की फांसी की मांग

हाथरस की इस घटना पर बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा फूट पड़ा। एक्टर अक्षय कुमार ने दोषियों के खिलाफ फांसी की मांग की। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गुस्सा और झुंझलाहट! हाथरस गैंगरेप केस में इतनी बर्बरता। ये सब कब बंद होगा? हामरे कानून और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया इतनी कड़ी होनी चाहिए कि सजा के बारे में ही सोच कर ही रेपिस्ट डर से कांप जाएं। दोषियों को फांसी दो। अपनी बेटियों और बहनों को बचाने के लिए आवाज उठाओ, हम इतना तो कर ही सकते हैं।'

कंगना रनौत लिखती हैं, 'इन बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से गोली मारो, इन गैंग रेपों का क्या समाधान है जो हर साल संख्या में बढ़ रहे हैं? इस देश के लिए दुखद और शर्मनाक दिन है। हमें खुद पर शर्म आनी चाहिए कि हम अपनी बेटियों को बचाने में असफल हो गए।'

फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बहुत दुखद, दुखद दिन है। इसे कब तक चलने देंगे हम।' वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने भी दुष्कर्म करने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की मांग की।

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस पीड़िता को न्याय मिले। सभी को सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दोषियों को सजा दो।'

Published on:
Also Read
View All
‘ये तो कुछ अनोखा हो गया’, कंगना रनौत के पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ की पूजा करने के दावे पर बोले लोग, जानें वायरल वीडियो का सच

‘फिर से मूर्ख बन गया’, ऋतिक रोशन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लोगों ने किए नेगेटिव कमेंट

कार्तिक आर्यन-करण जौहर की फिल्म ‘नागजिला’ के 3.92 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप, तीन लोगों की अग्रिम जमानत खारिज

Jhaadh Phoonk Review: डर, रहस्य और अंधविश्वास के बीच लगा सस्पेंस का तड़का, ‘झाड़ फूंक’ में सुम्बुल तौकीर ने छोड़ी छाप

करवा चौथ पर सलमान खान-ऐश्वर्या राय की तस्वीरें शेयर कर बुरा फंसा भंसाली प्रोडक्शंस, हो रही भारी ट्रोलिंग