बॉलीवुड

Heer Express में ‘हीर’ ने नहीं मानी हार, सभी कठिनाइयों का करती रही सामना

Heer Express Trailer Out: मोस्ट-अवेटेड फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। मूवी सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी, आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jul 2025, 5:56 PM IST
Heer Express Trailer Release
फिल्म ‘Heer Express’ के ट्रेलर का एक सीन (फोटो सोर्स: जी म्यूजिक कंपनी)

Heer Express Trailer Release: इस साल की मोस्ट-अवेटेड पारिवारिक फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। जिसमें दिखाया गया है कि ‘हीर’ नाम की एक लड़की अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेश जाती है, लेकिन वहां उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ट्रेलर में उसकी संघर्ष की कहानी और हिम्मत से आगे बढ़ने की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म में दिविता जुनेजा और प्रीत कमानी लीड रोल में हैं। इनके साथ-साथ आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर, संजय मिश्रा और मेघना मलिक भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म का 'डोरे-डोरे दिल पे तेरे' गाना रिलीज

इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का गाना 'डोरे-डोरे दिल पे तेरे' भी रिलीज किया था। शादी के माहौल पर आधारित इस गाने में भारतीय और विदेशी कलाकार प्यार भरी धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल श्लोक लाल ने लिखे हैं और संगीत तनिष्क बागची का है। गायक नकाश अजीज और हरजोत कौर ने बेहतरीन आवाज दी है।

गाने को लोगों के साथ साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "एक आंख मारना, एक मोड़, एक छोटी सी छेड़खानी, ‘डोरे-डोरे’ आपके दिल को खुश करने के लिए यहां है। इसे अभी देखें! परिवार के साथ मजेदार भावनाओं का आनंद लें।

एक्ट्रेस ने पोस्टर किया था शेयर

कुछ दिन पहले एक्ट्रेस दिविता जुनेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म ‘हीर एक्सप्रेस’ की पहली झलक शेयर की थी। तस्वीर में वह घोड़े पर बैठी नजर आईं, और उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान थी।

इस तस्वीर में दिविता के एक हाथ में खाना पकाने वाला पैन था और हवा में सब्जियां उड़ती दिख रही थीं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “एक हाथ में पैन, दूसरे में ताकत… हीर कल आपसे मिलने आ रही है। परिवार के साथ इमोशन्स और मस्ती से भरी ये कहानी जरूर देखें। 'हीर एक्सप्रेस' 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

बता दें उमेश शुक्ला के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म दिविता जुनेजा की पहली बॉलीवुड फिल्म है।