बॉलीवुड

शादी के 44 साल बाद भी अपने ससुराल में कदम नहीं रख पाईं ये हिंदू एक्ट्रेस, पति से किया था ये वादा

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने शादी के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था पर शादी के बाद भी वो अपने ससुराल नहीं जा पाईं। आइए बताते हैं कौन थीं वो एक्ट्रेस

2 min read
May 03, 2024
शादी के लिए एक्ट्रेस ने अपनाया था इस्लाम धर्म

 बॉलीवुड में आपने कई लव स्टोरी सुनी होगी लेकिन ये कहानी एक ऐसी एक्ट्रेस की है जो शादी के 44 साल बाद भी अपने ससुराल नहीं जा पाईं। ये दिग्गज अदाकारा कोई और नहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल  हेमा मालिनी (Hema Malini) है। हेमा मालिनी को शादीशुदा धर्मेंद्र से प्यार हो गया था। चार बच्चों के पिता होने के बावजूद धर्मेंद्र ने हेमा के साथ शादी करने के लिए अपनी सारी हदें पार कर दी थीं। यहां तक कि धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म भी स्वीकार कर लिया था। 

हेमा मालिनी के प्यार में पागल हो गए थे धर्मेंद्र 

हेमा मालिनी के पिता दोनों की शादी के सख्त खिलाफ थे। एक बार हेमा ने परिवार के दबाव में आकर एक्टर जितेंद्र से शादी के लिए हां कर दी थी। जैसे ही धर्मेंद्र (Dharmendra) को ये बात पता चलती है वो गुस्से में बिना कुछ सोचे समझे एक्ट्रेस के घर पहुंच जाते हैं। यहां पहुंच कर वो खूब हंगामा करते हैं जिसके बाद हेमा मालिनी जितेंद्र से रिश्ता तोड़ देती है। साल 1978 में हेमा मालिनी के पिता की मृत्यु हो जाती है जिससे हेमा बुरी तरह से टूट जाती हैं। धर्मेंद्र इस वक्त हेमा के साथ खड़े रहते हैं।

शादी के बाद भी ससुराल नहीं जा पाईं एक्ट्रेस 

हेमा ने 1980 में धर्मेंद्र से धर्म बदलकर शादी कर ली थी। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को बिना तलाक दिए ही हेमा से शादी रचा ली थी। हालांकि, हेमा मालिनी को धर्मेंद्र के परिवार ने कभी नहीं अपनाया। बता दें कि हेमा से शादी करने से पहले ही धर्मेंद्र ने उनके सामने कई शर्तें रख दी थी। पहली शर्त ये थी कि एक्ट्रेस धर्मेंद्र के पहले परिवार से बिल्कुल दूर रहेंगी और उनकी लाइफ में कोई दखल नहीं देंगी। वहीं दूसरी शर्त ये थी कि वो कभी धर्मेंद्र को अपने परिवार से मिलने से नहीं रोकेंगी। हेमा अपने वादे पर कायम रहीं और यही वजह है कि एक्ट्रेस शादी के इतने सालों बाद भी अपने ससुराल नहीं जा पाईं।

Published on:
03 May 2024 06:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर