
नई दिल्ली। कुणाल खेमू की बेटी इनाया खेमू के फोटो वीडियो तो आए दिन सोशल मीडिया पर वायपल होते रहते हैं। वेकिन इस बार इनाया का सबसे क्यूट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लिटिल एंजल यत्री मंत्र गाती नजर आ रही है।
दरअसल, आज भाई दूज के पर्व पर एक्टर कुणाल खेमू अपनी बहन के साथ पूजा कर रहे थे। इस दौरान का वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। इस वीडियो में कुणाल खेमू की बहन पूजा करती नजर आ रही हैं और उनकी बेटी इनाया गायत्री मंत्र का बोलते नज़र आती हैं।दो साल की इनाया खेमू प्यार से गायत्री मंत्र का जाप कर रही हैं। उनका का ये क्यूट वीडियो जमकर वायरल भी हो रहा है। जो इसे देख रहा है बस देखता ही रह जा रहा है।
बताते चलें इनाया खेमू के इस वीडियो के देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी ढेर सारे कमेंट्स कर रहे हैं।वीडियो देखने के बाद परिणीति चोपड़ा ने लिखा, डेड। वहीं रणविजय सिंह लिखते हैं, ओह माई गॉड, तुमने बहुत अच्छा किया इनाया। इस प्यारे वीडियो के देखना के बाद नेहा धूपिया हैरान हो गई हैं। बता दें अब तक इस वीडियो को दो लाख से अधिक लोगोॆ ने पसंद किया है। साथ ही इसे लोग जमकर शेयर भी कर रहे हैं।