
Janhvi Kapoor Movies: जान्हवी कपूर को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। युवा अभिनेत्री ने 2018 में रोमांटिक ड्रामा धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ही अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है। वो बात अलग है कि वो अपनी मां श्रीदेवी के खिलाफ जाकर फिल्मी दुनिया में आई।
श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि जान्हवी कपूर फिल्मों में आएं। मगर उन्हें बचपन से ही फिल्मों में काम करने का चाव था। फिल्मी दुनिया उन्हें बहुत पसंद आती थी इसलिए वो पिता बोनी कपूर की मदद से बॉलीवुड में आने में कामयाब हुईं। यहां जानिए जान्हवी कपूर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में…
इस फिल्म में जान्हवी कपूर एक साधारण लड़की से अपराध की दुनिया में फंसने वाली महिला की भूमिका निभाती हैं। उनकी परफॉर्मेंस शानदार है और डार्क कॉमेडी का तड़का इस फिल्म को खास बनाता है।
मिली एक रोमांचक थ्रिलर है, जिसमें जान्हवी एक ठंडी फ्रीजर में फंसी लड़की का किरदार निभाती हैं। ये फिल्म उनकी एक्टिंग स्किल्स को साबित करती है और आपको आखिर तक बांधे रखती है।
ये फिल्म भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की सच्ची कहानी पर आधारित है। जान्हवी ने इसमें शानदार परफॉर्मेंस दी है, जो दर्शकों को प्रेरित करती है।
अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो घोस्ट स्टोरीज 2 में जान्हवी का अभिनय जरूर देखें। ये एंथोलॉजी फिल्म डर और सस्पेंस से भरपूर है।
जान्हवी कपूर ने ईशान खट्टर के साथ इस रोमांटिक ड्रामा में डेब्यू किया था। फिल्म की कहानी, गाने और दोनों की केमिस्ट्री ने इसे हिट बना दिया था।
जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी। इसमें वो रोहित सराफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।