जाह्नवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है।
जाह्नवी कपूर (Janhvi kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त है। एक्ट्रेस अपने पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चे में रहती हैं। एक्ट्रेस को कई बार शिखर पहाड़िया के साथ पार्टीज और इवेंट्स अटेंड करते हुए स्पॉट किया गया है। महीनों पहले 'मैदान' (Maidaan) की स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने शिखु नाम का पेंडेंट गले में पहना था, जो शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) का निकनेम है। इसके बाद एक इवेंट में भी वह इसे पहने नजर आईं थी। हाल ही में जाह्नवी कपूर को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर में शिखर से शादी करना चाहती थीं। हालांकि,अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है।
इंस्टेंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें जाह्नवी कपूर और शिखर की एक तस्वीर थी। पोस्ट में बताया गया कि जाह्नवी शिखर से आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के तिरुपति बालाजी मंदिर (Tirupati Balaji Temple) में शादी करना चाहती हैं। अब इसी पर जाह्नवी ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, 'कुछ भी'। ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
जाह्नवी कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस राजकुमार राव (Rajkumar Rao) के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ मूवीज 'आरसी 16' और 'देवरा' में भी नजर आएंगी।