बॉलीवुड

जब जितेंद्र पर उनकी ही बहन ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

आज हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता जितेंद्र अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको जितेंद्र की जिंदगी का वो किस्सा बताने जा रहे हैं। जब उन पर उनकी बहन ने ही यौन शोषण का आरोप गया था।

2 min read
Jitendra Accused Of Sexual Abuse By His Sister

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता जितेंद्र का आज जन्मदिन है। वह आज 79 साल के हो गए हैं। अभिनेता का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनका वैसे असली नाम रवि कपूर है। जितेंद्र गुज़रे जमाने के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपनी शानदार फिल्मों और अदाकारी से दर्शकों का खूब प्यार पाया है। लेकिन इंडस्ट्री में अपना मुकाम पाने के लिए जितेन्द्र ने खूब स्ट्रग्ल किया है। लेकिन अपने काम के साथ जितेंद्र ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों रहे हैं। तो चलिए जितेंद्र के जन्मदिन पर आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बतातें हैं। जिसकी वजह से खूब शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।

कजन सिस्टर ने लगाया था यौन शोषण का आरोप

यह जानकर आपको हैरानी होगी कि सुपरस्टार जितेन्द्र पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है और सबसे ज्यादा आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह आरोप उनकी ही कजिन बहन ने लगाया था। यह मामला साल 2018 का है। जब शिमला में जितेन्द्र की कजिन बहन ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उनकी बहन ने आरोप लगाया था कि जब वह 18 साल की थीं। तब एक बार जितेंद्र नशे की हालत में आए थे और नशे की हालत में उनके साथ जबरदस्ती की। जितेंद्र ने खुद पर लगे इन सभी आरोपों को खारिज किया था।

बहन ने की थी जितेंद्र की गिरफ्तारी की मांग

एक्टर की कथित बहन ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा था कि उन्हें इस घटना के बारें में बताने के लिए इतने साल लग गए। जब #Metoo का कैंपेन चला तब उनमें हिम्मत आई और उन्होंने इस बारें में बात करना और लोगों को बताना जरूरी समझा। जितेंद्र के खिलाफ आईपीसी धारा 354 के तहत शिमला के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था। जिसके साथ ही एक्टर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की भी बात कही थी।

14 साल की उम्र में की थी गर्लफ्रेंड से शादी

आपको जितेंद्र की पर्सनल लाइफ के बारें में भी बतातें चलें। वैसे तो इंडस्ट्री में हेमा मालिनी संग जितेंद्र के प्यार के खूब चर्चे थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जितेंद्र ने महज 14 साल की उम्र में ही अपनी गर्लफ्रेंड शोभा से शादी कर ली थी। शादीशुदा होने के बावजूद भी वह हेमा की खूबसूरती के आगे अपना दिल दे खो बैठे थे, लेकिन धर्मेंद्र ने बीच में आकर बाजी मार ली थी। सालों बाद भी यह किस्सा काफी सुनने को मिलता है।

Published on:
07 Apr 2021 02:21 pm
Also Read
View All