बॉलीवुड

कंगना रनौत ने बताया फिल्मी स्ट्रगल को ‘जोक’, पॉलिटिकल कैम्पेन से की तुलना

कंगना रनौत ने हाल में ही फिल्मी स्ट्रगल को पॉलिटिक्स से जोड़ते हुए एक बयान दिया है। उन्होंने फिल्मी स्ट्रगल को तुलनात्मक रूप से जोक बताया।

less than 1 minute read
May 18, 2024
Kangna Ranaut

बॉलीवुड में एक्टिंग के बाद कंगना अब राजनीति की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। आए दिन उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी

कंगना रनौत ने हाल ही में बताया था कि 6 जनसभा करने के बाद और पार्टी वर्कर्स के साथ लगातार मीटिंग्स करने के बाद, एक दिन में 450 किलोमीटर्स गांव के पहाड़ी इलाके में, टेड़ी-मेढ़ी सड़कों पर दिन-रात चलते हुए, न ढंग का कुछ खाना, न समय पर कुछ स्नैक्स। बस अपनी कार के अंदर बैठे मैं ये सोच रही थी कि इस उधम के आगे फिल्मी स्ट्रगल तो एक जोक की तरह है।

इसके ठीक पहले कंगना ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए बताया था, ‘आज मैंने मंडी सीट से नामंकन डाल दिया है। ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे इस सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है। मेरा करियर बॉलीवुड में काफी सक्सेसफुल रहा है और मुझे उम्मीद है कि मेरा पॉलिटिकल करियर भी काफी सक्सेसफुल रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर