बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने अब रणबीर और Deepika से लिया पंगा, बताया मानसिक रूप से पागल इंसान

Kangana Ranaut ने रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा और दीपिका को मानसिक रूप से पागल इंसान बताया। उनके इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2020, 8:50 AM IST
kanagna_ranaut.jpg
Kangana /Ranaut targets Deepika-Ranbir

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। वह किसी के लिए कुछ भी बोलने से डरती नहीं हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं और बॉलीवुड की असली क्वीन कहते हैं। लेकिन इस बार कंगना रनौत ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से पंगा लिया है। उन्होंने रणबीर कपूर को सीरियल स्कर्ट चेजर कहा और दीपिका को मानसिक रूप से पागल इंसान बताया। उनके इस ट्वीट की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, एक शख्स ने ट्विटर पर रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्मों (Ranbir Kapoor Flop Movies) के नाम गिनाए और कहा कि इतनी फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी मीडिया ने रणबीर कपूर को प्यार दिया और तो और राजकुमार हिरानी की बड़ी फिल्म में भी उनको काम करने का मौका मिला। लेकिन सुशांत और कंगना की एक फ्लॉप फिल्म के कारण उन्हें नकार दिया गया और फिर ये कहते हैं कि नेपोटिज्म पहली फिल्म के बाद आपकी मदद नहीं करता है।

इसके जवाब देते हुए कंगना (Kangana Ranaut Tweet) लिखती हैं, रणबीर कपूर एक सीरियल स्कर्ट चेजर हैं लेकिन किसी के पास इतनी हिम्मत नहीं कि उन्हें रेपिस्ट कह सके। दीपिका एक मानसिक रूप से पागल रोगी हैं। लेकिन कोई उन्हें साइको या विच नहीं कहता। इन नामों से केवल आउटसाइडर्स को बुलाया जाता है। जो छोटे शहरों और अच्छे घरों से आते हैं। उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत Sushant Singh Rajput Death) के बाद से ही बॉलीवुड पर नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर निशाना साध रही हैं। वैसे तो कंगना ने इससे पहले भी कई बार नेपोटिज्म पर हमला बोला है लेकिन सुशांत के निधन के बाद से एक्ट्रेस ने स्टार किड्स पर सीधे तौर पर अपनी बात कही। कगंना ने आलिया भट्ट, अनन्या पांडे और सोनम कपूर को लेकर कई ट्वीट्स किए। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत की मौत का जिम्मेदार करण जौहर, आदित्य चोपड़ा और महेश भट्ट जैसे फिल्म मेकर्स को बताया।

Published on:
Also Read
View All
नसीरुद्दीन शाह के ‘मैं हूं दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर शुरू हुआ विवाद, बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी छिड़ी बहस

नसीरुद्दीन शाह के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर परेश रावल ने कसा तंज, बोले- ‘सबको हक है अपनी बात कहने का’

वीर पहाड़िया पर तंज से लेकर मां श्रीदेवी को याद करने तक, जान्हवी कपूर ने ‘कॉफी’ पीते-पीते किए कई खुलासे

Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’