बॉलीवुड

‘जब सेक्स करना हो तो कर लेना चाहिए, मम्मी- पापा को भी परमीशन दे देनी चाहिए, मेरी मां ने तो…’- कंगना रनौत

32 साल की एक्ट्रेस कंगना रनौत ( kangana ranaut ) ने पहली बार अपने पहले बॅायफ्रेंड और रिलेशनशिप का खुलासा किया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने सेक्स को लेकर भी खुलकर बात की।
2 min read
Sep 29, 2019
'जब सेक्स करना हो तो कर लेना चाहिए, मम्मी- पापा को भी परमीशन दे देनी चाहिए, मेरी मां ने तो...'- कंगना रनौत
'जब सेक्स करना हो तो कर लेना चाहिए, मम्मी- पापा को भी परमीशन दे देनी चाहिए, मेरी मां ने तो...'- कंगना रनौत

बॅालीवुड इडंस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत ( kangana ranaut ) हमेशा से अपने बेबाक बयानों के लिए पहचानी जाती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने ऐसा ही कुछ एक बार फिर किया। एक मशहूर इवेंट का हिस्सा बनीं कंगना ने मीडिया संग बातचीत के दौरान अपनी कुछ पर्सनल बातें रिवील की।

32 साल की एक्ट्रेस ने पहली बार अपने पहले बॅायफ्रेंड और रिलेशनशिप का खुलासा किया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने सेक्स को लेकर भी खुलकर बात की।

कंगना ने बताया,'सेक्स हर किसी की जिंदगी के लिए बेहद जरूरी है। जब आपका मन हो तब यह कर लेना चाहिए। लेकिन इसका ओबसेशन पालना गलत है। एक वक्त था जब आपको कहा जाता है कि अब शादी कर लो,उसके बाद आपके मन में उसी व्यक्ति के लिए इमोशन जागते थे। माता पिता के अनुसार इतिहास में सेक्स को गलत माना जाता था,लेकिन ऐसा नहीं है। पहले शादियां कम उम्र में हो जाया करती थी, इसलिए जब सही वक्त होता था सामने वाले को उसका पार्टनर मिल जाता था, लेकिन आज के दौर में युवा 30 साल की उम्र में शादी करते हैं, ऐसे में हॅार्मोन्स काफी एक्टिव हो जाते हैं। मुझे लगता है कि इस कारण की वजह से आप मेंटली काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में माता- पिता का फर्ज है कि वह उन्हें सेक्स के लिए अलाउ करें और सेफ सेक्स करने की सलाह दें।'

अगर कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म 'पंगा' और 'थलाइवी' में नजर आएंगी।

Published on:
29 Sept 2019 10:03 am