बॉलीवुड

#FIRST LOOK: ओके जानू में बेहद करीब नजर आए श्रद्धा और आदित्य राय

तीन साल बाद श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर फिल्म ओके जानू में एक साथ आएंगे नजर...

less than 1 minute read
Mar 01, 2016
ok janu
मुंबई। करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ओके जानू के फस्र्ट लुक में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। करण ने ट्विटर पर शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म का फस्र्ट लुक साझा किया, जिसमें श्रद्धा आदित्य के काफी नजदीक हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली फिल्म के FIRST LOOK का टाइटल करण ने लिखा, शाद अली के निर्देशन में आदित्य रॉय कपूर, श्रद्धा कपूर, मणिरत्नम, गुलजार, एआर रहमान हैं। यह फिल्म ओके जानू है। तमिल फिल्म ओ कधल कनमणि के रीमेक ओके जानू में आदित्य और श्रद्धा 2013 के बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों आशिकी 2 में साथ नजर आए थे।

Published on:
01 Mar 2016 05:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर