
फिल्मकार करण जौहर अपनी फिल्मों, फैशन और दोस्ती के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए भी जाने जाते हैं। इसके साथ ही करण की वजह से बहुत से बॉलीवुड स्टार्स के कॅरियर को भी किक मिली है। करण अब अभिनेता विंदू दारा सिंह के बेटे फतेह रंधावा को लॉन्च करने जा रहे हैं। फिल्म 'दोस्ताना 2' से फतेह अपना अभिनय कॅरियर शुरू करेंगे। करण की इस फिल्म में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगे। नई रिपोर्ट्स की मानें तो 'दोस्ताना 2' में सेकेंड मेल लीड में एक्ट्रेस तब्बू के भांजे फतेह का नाम फाइनल हुआ है।
बता दें कि फतेह रंधावा, विंदू दारा सिंह और उनकी पहली पत्नी फराह नाज के बेटे हैं। हालांकि, अब फराह और विंदू दारा सिंह का तलाक हो चुका है और दोनों अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। फराह से तलाक के बाद विंदू ने डीना उमाराव से शादी काफी समय पहले कर चुके हैं।