बॉलीवुड

Kareena Kapoor ने दूसरी बार दिया बेटे को जन्म, तैमूर अली खान को मिला उनका छोटा भाई

करीना कपूर खान ने दिया बेटे को जन्म तैमूर अली खान को मिला उनका छोटा भाई करीना और सैफ के घर आया नन्हा मेहमान
2 min read
Feb 21, 2021
photo_2021-02-21_11-20-47.jpg

नई दिल्ली | करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है। 21 फरवरी को उनका प्यारा सा बेटा हुआ है। सुबह करीना को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था जिसके बाद सैफ अली खान के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। करीना के दूसरी बार बेटे (Baby Boy) के जन्म के बाद सेलेब्स ने ढेरों बधाईयां भी देनी शुरू कर दी हैं। करीना कपूर खान और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) दूसरी बार बेटे के पिता बने हैं। वहीं तैमूर अली खान को अब उनका छोटा भाई (Taimur Ali Khan younger brother) मिल गया है। पटौदी और कपूर परिवार में इस खुशखबरी से खुशी का माहौल आ गया है। करीना के बच्चे के जन्म से पहले ही उन्हें ढेरों गिफ्ट्स मिलना शुरू हो गए थे। अब जब करीना का बेटा हो गया है तो फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही नया घर भी ले लिया है। वो नए घर में शिफ्ट होने के साथ कई सारी तैयारियां पहली ही कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि करीना कपूर और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं। वैसे करीना की डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी लेकिन उन्हें उस दिन डिलीवरी नहीं हुई। उसके बाद से फैंस लगातार इस दिन का इंतजार कर रहे थे। वहीं करीना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में भी पूरा काम किया है। करीना हमेशा ही मीडिया के कैमरों में स्पॉट होती रहती हैं। जाहिर है कि करीना बच्चे के जन्म से पहले ही सारा काम निपटा लेना चाहती थीं। वहीं सैफ भी अपने काम से छुट्टी ले चुके हैं।

सैफ अली खान भी इन दिनों पैटरनिटी लीव पर चल रहे हैं। दूसरे बच्चे को घर लाने के बाद सैफ पत्नी करीना और न्यू बॉर्न बेबी का पूरा ख्याल रखेंगे। वहीं तैमूर भी अपने छोटे भाई के साथ खूब टाइम बिताने वाले हैं। फिलहाल तो करीना और सैफ को दूसरे बच्चे की खुशी में ढेरों बधाईयां मिल रही हैं।

Published on:
21 Feb 2021 11:17 am
Also Read
View All
दो एपिसोड में शो बंद होने के सवाल पर शेखर सुमन ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब, बोले- जब तक जनता मेरे साथ, कभी बंद नहीं हो सकता

पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद अध्यात्म की राह पर मौनी रॉय, धोखे और हीलिंग पर कही बड़ी बात

अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपनी हेल्थ पर किया इमोशनल पोस्ट, बोलीं- धीरे-धीरे जिंदगी में लौट रही हूं

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद