बॉलीवुड

कटरीना कैफ की इस वीडियो ने सोशल मीडिया में लगाई आग, जिम में लोगों को दे रही हैं कड़ी टक्कर

कटरीना ने शेयर कीं जिम वीडियोज़

less than 1 minute read

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज़ में से एक माना जाता है। फिल्मों में भी उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है। कटरीना न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कटरीना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो को जिम के अंदर शूट किया गया है। डियो में कैटरीना कैफ जिम में ही लोगों को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं।

कटरीना ने एक साथ कई वीडियोज़ अपलोड की है। जिसमें से पहले वीडियो में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) जिम में रहते हुए दो शख्स को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। अपनी दूसरी वीडियो में कटरीना हैवी बैग के साथ एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। कटरीना की इन वीडियोज़ को देखकर ये तय है कि जिम में वो काफी मेहनत करती हैं और उनकी ये मेहनत दिखती भी है।

View this post on Instagram

🌺

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कटरीना की इन वीडियोज़ पर उनकी दोस्त फराह खान ने कमेंट करते हुए लिखा- "मैं बस आपको ही देख रही थी।" फराह खान के अलावा नरगिस फाखरी (Nargis Fakri) ने भी कटरीना की तारीफ करते हुए लिखा- Wow, इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने शोकिंग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।

View this post on Instagram

Justtttttt ........ 💛

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

Published on:
05 Dec 2019 05:19 pm
Also Read
View All