बॉलीवुड

New Year का जश्न मनाने मालदीव पहुंचीं कियारा आडवाणी, समुद्र किनारे से शेयर की हॉट फोटो

कियारा मालदीव में करेंगी नए साल का स्वागत मालदीव से अपनी हॉट तस्वीर की शेयर
2 min read
• •
Updated: 31 Dec 2020, 1:16 PM IST
kiara_advani_maldives.jpg
Kiara Advani

नई दिल्ली: नए साल 2021 (New Year 2021) का स्वागत करने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ अलग-अलग डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं। इस साल बॉलीवुड का फेवरिट डेस्टिनेशन रहा- मालदीव (Maldives)। यहां तमाम सेलेब्स ने अपनी हाजिरी लगाई। अब एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी न्यू ईयर का जश्न मनाने के लिए मालदीव पहुंच गई हैं। हाल ही में कियारा को सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

अब कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह समुद्र के किनारे खड़ी होकर पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने गोल्डन कलर का बैकलेस आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें कियारा बेहद हॉट लग रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "तुम्हें देख रही हूं 2021।" उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही फैंस उनकी इस पोस्ट पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

कियारा मालदीव में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ गई हैं। काफी वक्त से दोनों की डेटिंग की खबरें उड़ रही हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा। लेकिन दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज़ में साथ में स्पॉट किया जाता है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'शेरशाह' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ 'भूलभुलैया 2' में दिखाई देंगी।

Published on: