बॉलीवुड

कियारा- सिद्धार्थ के मुंबई में होने वाले रिसेप्शन का कार्ड हुआ वायरल, तारीख से लेकर वेन्यू तक सभी डीटेल्स लीक

मशहूर स्टार कपल कियारा आडवाणी ( kiara advani ) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( sidharth malhotra ) सात फेरे लेकर एक हो गए हैं। मुंबई जाने के बाद वहां एक ग्रैंड रिसेप्शन की रखा जाएगा। इसकी डेट और वेन्यू भी रिवील कर दिया गया है। हाल ही सोशल मीडिया पर मुंबई रिसेप्शन का इंवीटेशन कार्ड वायरल हो रहा है।

2 min read
Feb 11, 2023
gtwegt.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) और सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra ) सात फेरे लेकर एक हो गए हैं। इन दिनों स्टार कपल दिल्ली में हैं। यहां कियारा का ससुराल है। दिल्ली का वेडिंग रिसेप्शन भी अरेंज हुआ जिसे काफी रिजर्व रखा गया। यहां से मुंबई जाने के बाद वहां एक ग्रैंड रिसेप्शन की रखा जाएगा। इसकी डेट और वेन्यू भी रिवील कर दिया गया है। हाल ही सोशल मीडिया पर मुंबई रिसेप्शन का इंवीटेशन कार्ड वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक 12 फरवरी को मुंबई के होटल सेंट रेजिस में शानदार रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जा रही है।

पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री को मिला इनविटेशन
इस रिसेप्शन पार्टी में इंडस्ट्री के खास लोगों को बुलाया जाएगा। शादी में बॉलीवुड की तरफ से करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा,शाहिद कपूर, मीरा राजपूत ही शादी में शामिल हुए थे। वहीं रिसेप्शन में बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी नामचीन सितारे शामिल होंगे। न्योता भेजा जा चुका है।

होटल रेजिस में होगी रिसेप्शन

बता दें होटल रेजिस मुंबई के आलीशान फाइव स्टार होटल में से एक हैं। यहां की सिक्योरिटी जबरदस्त है। फिलहाल स्टार्स दिल्ली में परिवार के साथ एन्जॅाय कर रहे हैं। यहां भी करीबी रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। लेकिन इसे काफी प्राइवेट रखा है। अब तो बस स्टार्स की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरों का इंतजार है।

Published on:
11 Feb 2023 09:10 am