बॉलीवुड

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने पति संग गाया अंग्रेजी गाना,कुछ मिनटों में ही हुई वीडियो वायरल

माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) ने पति संग गाया गाना हाथों में गिटार लिए माधुरी दीक्षित ने गाया इंग्लिश गाना जॉन लेजेंड़ (John Legend) की फैन है माधुरी दीक्षित
less than 1 minute read
Nov 26, 2019
पति संग माधुरी दीक्षित ने गाया गाना
पति संग माधुरी दीक्षित ने गाया गाना

नई दिल्ली। माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी अदाओं, डांस और एक्टिंग के करोड़ों दीवाने हैं। शादी के बाद से बेशक माधुरी दीक्षित ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो, लेकिन आज भी माधुरी के फैन्स उनके बारें में जानने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह गिटार बजा रही हैं। वीडियो में माधुरी के अवाला उनके पति श्रीराम माधव नेने और सिंगर जैक डिसूजा भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो माधुरी ने खुद शेयर किया है।

इस वीडियो माधुरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फैमिली जैम सेशन। डॉक्टर नेने के साथ गिटार में हाथ आजमा रही हूं। क्योंकि मुझे आप सभी से प्यार है। माधुरी दीक्षित हॉलीवुड सिंगर जॉन लेजेंड (John Legend) का फेमस गाना ऑल ऑफ मी गा रही हैं। वैसे आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित आखिरी बार मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन(Varun Dhawan), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Rai Kapoor), सोनाक्षी सिन्हा(Sonaskhi Sinha) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Published on:
26 Nov 2019 06:59 pm