बॉलीवुड

फिर एक साथ ​नजर आए म​लाइका और अर्जुन, शादी की अटकलें तेज

हालांकि अर्जुन और मलाइका दोनों अलग-अलग कार से यहां पहुंचे। इस दौरान मलाइका एक नियॉन कलर्ड ....
less than 1 minute read
Apr 30, 2019
malaika arora
malaika arora

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर की लव स्टोरी के इन दिनों काफी चर्चें हैं। यह कपल जहा भी जाते है साथ जाते है चाहे पार्टी हो या फिर हॉस्पिटल। हाल ही में मलाइका, अर्जुन की चाची और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर का बर्थडे में शामिल हुई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

महीप कपूर के बर्थडे बैश में बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज पहुंचे। लेकिन इस पार्टी में सभी की निगाहें मलाइका और अर्जुन पर टिकी हुई थी। हालांकि अर्जुन और मलाइका दोनों अलग-अलग कार से यहां पहुंचे। इस दौरान मलाइका एक नियॉन कलर्ड आउटफिट में नजर आई। उन्होंने रेड लिपस्टिक से अपने मेकअप को हाईलाइट कर रखा था।

पार्टी में अर्जुन भी डैपर लुक में नजर आए। उन्होंने डेनिम शर्ट के साथ सिर पर ब्लैक बीनी लगाए हुए थे। आपको बता दें कि काफी लंबे समय से अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें आ रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कंफर्म डेट या प्लानिंग के बारे में कुछ बात नहीं की है।

Updated on:
30 Apr 2019 04:55 pm
Published on:
30 Apr 2019 04:55 pm