
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपने बोल्ड एंड हॉट बॉडी को लेकर फेमस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने वर्कआउट के अंदाज के लिए सबके बीच काफी चर्चा में रहती है। इंस्टाग्राम पर मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वो कपोतासन करती नज़र आ रही हैं। फैंस उनको योग करते देखे काफी प्रोत्साहित भी हो रहे हैं।
परफेक्ट योग मुद्रा में दिखाई दे रही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है। मलाइका का ये पोस्ट उनके कई फैंस को फीट रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन पर लिखा है "मेरा सबसे बड़ा एक फिटनेस रूल ये कि छुट्टी हो या न हो वर्कआउट नहीं रूकना चाहिए। अपने शेड्यूल में किसी तरह के भी वर्कईउट के जरिए थोड़ा समय जरूर दें। इसी बात पर सप्ताह की शानदार शुरूआत के लिए ये ले #malaikamoveoftheweek।" मलाइका ना केवल इस योगासन को करने को पोज बताया बल्कि इसके बारें में सही जानकरी भी दी।
वैसे बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में ही स्पॉट किया जाता है। खबरें ये भी थी कि जल्द ही ये दोनों शादी भी करने वाली हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ भी कई तस्वीरें शेयर भी करती रहती है।