बॉलीवुड

छैंय्या छैंय्या में मलाइका अरोड़ा के साथ शाहरूख खान को स्पेस नहीं देना चाहते थे मणिरत्नम, किंग खान ने लगाया था जुगाड़

छैंय्या छैंय्या गाने को काफी ज्यादा पंसद किया गया था। एक पुराने इंटरव्यू में गीतकार गुलज़ार (Gulzar) ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख ने छैंया छैंया गाने में खुद को डांस में शामिल करने के लिए जबरदस्त ट्रिक लगाई थी।

2 min read
Jun 02, 2022
mani ratnam not give space Shah Rukh with Malaika in chaiyya chaiyya
छैंय्या छैंय्या में मलाइका अरोड़ा के साथ शाहरूख खान को स्पेस नहीं देना चाहते थे मणिरत्नम, किंग खान ने लगाया था जुगाड़

गुरु और रोज़ा जैसी फिल्में बनाने वाले मणि एक समय के काफी फेमस निर्देशक हुआ करते थे। हिंदी और तमिल सिनेमा में उन्होंने 6 नेशनल फिल्म पुरस्कार जीते हैं। मणि की सुपरहिट फिल्मों में शाहरुख खान "दिल से" भी शामिल की जाती है। साल 1998 की फिल्म में प्रीति जिंटा और मनीषा कोइराला के अलावा मलाइका अरोड़ा ने आइटम सांग किया था। इस फिल्म में मलाइका ने छैंय्या छैंय्या पर डांस किया था। इस गाने को काफी ज्यादा पंसद किया गया था।

बता दे कि उस जमाने में दर्शकों ने इस गानों को काफी ज्यादा पंसद किया था। इस गानें में मलाइका अरोड़ा की डांस की काफी ज्यादा प्रशंसा हुई थी। एक पुराने इंटरव्यु में गीतकार गुलज़ार (Gulzar) ने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख ने छैंया छैंया पर खुद को डांस में शामिल करने के लिए जबरदस्त ट्रिक लगाई थी।

मणिरत्नम द्वारा निर्देशित फिल्म दिल से में शाहरुख खान ने r अमरकांत वर्मा की भूमिका निभाई थी, जो ऑल इंडिया रेडियो के लिए काम करता है। शाहरुख खान यानि अमरकांत वर्मा जब वह पूर्वोत्तर भारत में एक असाइनमेंट पर पहुंचते हैं तो उन्हें मेघना (मनीषा कोइराला) से प्यार हो जाता है, इससे पहले अमर की मंगनी प्रीति (प्रीति जिंटा) से हो चुकी होती है।

इस फिल्म के गानों में से सबसे ज्यादा छैंया छैंया को दर्शकों ने पंसद किया था। छैय्या छैय्या में शाहरुख और मलाइका अरोड़ा एक चलती ट्रेन के टॉप पर डांस करते हुए दिखाई दिए। एक पुराने इंटरव्यु में, गुलज़ार ने खुलासा किया कि छैय्या छैय्या बुल्ले शाह द्वारा थैय्या थैया जैसे एक सूफी गीत से इंस्पायरड था। वहीं एक्टर शाहरूख खान खुद छैय्या छैय्या पर डांस करना चाहते थे। इसलिए, उन्होंने यह कहकर मणिरत्नम को एक ट्रिक में फंसा दिया कि ये तो एक गरहे अर्थ वाली पोयम है, जिस पर एक्टर को परफॉर्म करना जरुरी हो जाता है।

Published on:
02 Jun 2022 03:18 pm