बॉलीवुड

Manisha Rani की नीली ओम्ब्रे-शेड वाली साड़ी और बिंदिया ने लूटी महफिल, फैंस बोले- रानी इन साड़ी

Manisha Rani latest Viral Video: 'झलक दिखला जा' सीजन 11 की विजेता मनीषा रानी का एक रील इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

less than 1 minute read
Apr 28, 2024
Manisha Rani latest Viral Video

Manisha Rani Song Video: 'झलक दिखला जा' सीजन-11 की विजेता मनीषा रानी का एक रील्स (वीडियो) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देख गदगद हो गए हैं। सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी एवरग्रीन सॉन्ग 'आपकी नजरों ने समझा' गुनगुनाती नजर आईं। ऐसे में लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। मनीषा वेलवेट के काले ब्लाउज के साथ नीली ओम्ब्रे-शेड वाली साड़ी और बिंदिया में काफी अच्छी लग रही हैं।

इंस्टाग्राम पर मनीषा ने रील शेयर की

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को खुद शेयर किया। उन्होंने कैप्शन दिया, ‘पुराने गाने मेरे पसंदीदा हैं।’

बता दें दिवंगत फेमस गायिका लता मंगेशकर द्वारा गाया गया 'आपकी नजरों ने समझा' 1962 में रिलीज हुई क्लासिक फिल्म 'अनपढ़' से है। ट्रैक के बोल राजा मेहदी अली खान द्वारा लिखे गए हैं, और रचना मदन मोहन की है।

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान से मांगी माफी, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

Also Read
View All

अगली खबर