बॉलीवुड

‘आज से 10 साल पहले, जो समाज में महिलाओं की जगह थी वो तो…’,मिलिंद सोमन ने जताई इस बात पर चिंता..

मिलिंद सोमन ( milind soman ) इन दिनों रिऐलिटी शो 'सुपर मॉडल ऑफ द इयर' को जज कर रहे हैं।
2 min read
Dec 29, 2019
'आज से 10 साल पहले, जो समाज में महिलाओं की जगह थी वो तो...',मिलिंद सोमन ने जताई इस बात पर चिंता..
'आज से 10 साल पहले, जो समाज में महिलाओं की जगह थी वो तो...',मिलिंद सोमन ने जताई इस बात पर चिंता..

जाने-माने मॉडल, ऐथलीट व एक्टर मिलिंद सोमन ( milind soman ) इन दिनों रिऐलिटी शो 'सुपर मॉडल ऑफ द इयर' को जज कर रहे हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में स्टार ने समाज में महिलाओं को लेकर हो रहे बदलाव पर खुलकर बात की। मिलिंद बताते हैं कि जब-जब समाज में विकास हुआ है, तब-तब हमारी सोसायटी तनाव में आ जाती है।

आज से 10 साल पहले, जो समाज में महिलाओं की जगह थी, वह आज के दौर में बिलकुल बदल चुकी है। जब ट्रेडिशन बदल रहा होता है, तो लोग उस पर झगड़ने भी लगते हैं क्योंकि उन्हें बदलाव पसंद नहीं है। बदलाव तो प्रकृति का नियम है न! हमें इस बात के लिए तैयार होने की जरूरत है कि हमारे लिए बेस्ट क्या है।

एक्टर आगे कहते हैं कि हम इसी खोज में हैं कि किस तरह के बदलाव आए हैं और क्या बदलाव किए जाने चाहिए। जरूरी नहीं है कि हम आज इस राह में सक्सेसफुल हो जाएं। यकीनन फ्यूचर में बदलाव तो जरूर आएगा। मैंने आज से तीस साल पहले मॉडलिंग की शुरूआत की थी। उस वक्त से आज के वक्त में जमीन-आसमान के बदलाव आए हैं। हमें उस बदलाव को सेलिब्रेट करना चाहिए न कि अपनी चीजों पर अड़े रहना है।

Published on:
29 Dec 2019 01:46 pm