बॉलीवुड

मोनालिसा के म्यूजिक वीडियो का फर्स्ट लुक आउट, सिंगर उत्कर्ष संग सफेद सूट और झूमकों ने लूटा फैंस का दिल

Monalisa Mahakumbh Viral Girl: मोनालिसा का उत्कर्ष सिंह के साथ जो म्यूजिक वीडियो आने वाला है उसका पहला लुक आउट हो गया है। फैंस उनकी ग्लैमरस अदाओं पर दिल हार बैठे हैं।
2 min read
May 17, 2025
Monalisa Utkarsh Singh music video First Look out
Monalisa and Utkarsh Singh

Monalisa Music Video With Utkarsh Singh First Look: महाकुंभ में अपनी आंखों की वजह से वायरल होने वाली मोनालिसा की जिंदगी एक दम बदल गई है। रुद्राक्ष बेचने का काम करने वाली मोनालिसा ने बॉलीवुड में एंट्री मार ली है। उनकी सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ जो नई म्यूजिक वीडियो आने वाली हैं उसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन फोटोज को खुद मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। म्यूजिक वीडियो की पहली झलक दोनों ने फैंस को दिखाई है। मोनालिसा व्हाइट सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। खुले बाल और कानों में झुमके उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। वायरल गर्ल की पहली झलक देख फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं।

मोनालिसा का उत्कर्ष सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो का पहला लुक आउट (Monalisa Music Video With Utkarsh Singh First Look)

महाकुंभ से चर्चा में आने के बाद मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में साइन किया था। जब सनोज मिश्रा रेप केस में जेल गए तो हर किसी को लगा मोनालिसा का हीरोइन बनने का सपना टूट गया है, लेकिन तब उत्कर्ष सिंह ने एंट्री मारी और मोनालिसा को लेकर म्यूजिक वीडियो अनाउंस कर दिया। म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए ही मोनालिसा मुंबई पहुंची थी अब दोनों के गाने की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं और खुद मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने गाने की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। 

मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह ने किया इंस्टाग्राम पर पोस्ट (Monalisa Music Video With Utkarsh Singh)

मोनालिसा और उत्कर्ष दोनों ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमारे साथ साथ बने रहें। हमारे आने वाले ट्रैक का पहला लुक।” इस पोस्ट में लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। मोनालिसा की खूबसूरती और उनकी सादगी के लोग दीवाने हो रहे है। डस्की कलर की मोनालिसा पर सफेद सूट काफी सुंदर लग रहा है। वहीं, उत्कर्ष सिंह के साथ वह इस पहले लुक में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

मोनालिसा को की थी डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म ऑफर (Monalisa Mahakumbh Viral Girl)

बता दें, जब मोनालिसा को सनोज मिश्रा ने फिल्म ऑफर की थी तब से ही वह एक्टिंग सीखने लगी थीं और पढ़ाई पर ध्यान देने लगी थीं। उन्हें अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस के पॉपुलर गानों की लिपसिंग और उन्हीं गानों पर डांस करते देखा गया था। अब फाइनली मोनालिसा का वो सपना पूरा हुआ जो उन्होंने कभी देखा ही नहीं था। वह खुद इस बारे में बात कर चुकी हैं और कह चुकी हैं कि उनके साथ ये होगा उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था। वहीं, अब सोशल मीडिया यूजर्स मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह का पूरा गाना देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
17 May 2025 11:24 am
Published on:
17 May 2025 09:53 am