बॉलीवुड

MOTHER’S DAY SPL: ये हैं बॅालीवुड की वो 5 सौतेली मां जिन्होंने बच्चों को सगी मां से भी बढ़कर प्यार दिया

बी-टाउन इंडस्ट्री में तो कई रिश्ते ऐसे भी हैं जो सगी मां न होते हुए भी बच्चों पर जान छिड़कती हैं।

2 min read
May 13, 2018
mothers day special

मदर्स डे के इस खास मौके पर आज पूरा देश अपनी मदर्स का शुक्रिया अदा कर रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सभी अपनी मां पर कुछ न कुछ लिख रहे हैं या तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। यह रिश्ता सभी रिश्तों में सबसे बड़ा होता है। हर किसी के लिए अपनी मां खास होती है। बी-टाउन इंडस्ट्री में तो कई रिश्ते ऐसे भी हैं जो सगी मां न होते हुए भी बच्चों पर जान छिड़कती हैं। तो आज हम उन्हीं कुछ रिश्तों से आपको रूबरू करवाएंगे।

हेलेन और सलमान खान

सलमान खान (सुशीला चरक) सलमा खान और सलीम खान के बेटे हैं। लेकिन वह अपनी सौतेली मां हेलेन से भी बेहद प्यार करते हैं।मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन का भी पूरा ध्यान रखते हैं।

करीना कपूर और सारा अली खान

सारा अली खान यूं तो सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। लेकिन इसके बावजूद उनका और करीना कपूर खान( सैफ अली खान की दूसरी पत्नी) के बीच कितना गहरा रिश्ता है। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते हुए भी नजर आ चुकी हैं। दोनों में मां-बेटी से ज्यादा दोस्तों की तरह प्यार है।

शबाना आजमी और फरहान अख्तर

शबाना आजमी और फरहान अख्तर के बीच भी सौतेली मां और बेटे का रिश्ता है। फरहान जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं लेकिन वह भी अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के बेहद क्लोज हैं। दोनों ने कभी एक दूसरे को सौतेला नहीं समझा।

सुप्रिया पाठक और शाहिद कपूर

सुप्रिया पाठक से शाहिद कपूर का रिश्ता बहुत अनोखा है। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया के बेहद प्यार करते हैं। बताया जाता है कि शाहिद और मीरा की शादी में सुप्रिया पाठक ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बढ़-चढ़कर सारी रस्में निभाईं।

किरण राव और जुनैद

आमिर खान के बेटे जुनैद भी अपनी सौतेली मां किरण राव के काफी करीब हैं। दोनों को कई बार साथ स्पॅाट किया गया है।

ये भी पढ़ें

मदर्स डे स्पेशल: शिवम मावी को करोड़पति बनाने में मां ने निभाई अहम भूमिका, बेटा दुनियाभर में कर रहा नाम
Published on:
13 May 2018 03:14 pm
Also Read
View All