बॉलीवुड

Mouni Roy का डांस सोशल मीडिया पर वायरल, डांस मूव्स देख फैंस हुए दीवाने

मौनी रॉय (Mouni Roy) ने सवार लूं पर दिखाया अपने शानदार डांस सोशल मीडिया पर मौनी का डांस हुआ वायरल (Video Viral) सेलेब्स ने की मौनी के डांस तारीफ की

2 min read
May 06, 2020
Mouni Roy
Mouni Roy

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में सेलेब्स घर पर रहकर ही किसी ना किसी तरह अपना मनोरंजन कर रहे हैं। सितारें अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ कर रहे हैं और उनको इंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। हाल ही में बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो (Dance Video) डाला जिसे देख फैंस की धड़कने रुक सी गई।

मौनी रॉय ने रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा के सॉन्ग सवार लूं पर अपना डांस दिखाया और सभी का दिल जीत लिया। सफेद कलर के अनारकली सूट में कथक डांस करती हुई मौनी रॉय बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

मौनी के डांस की फैंस से लेकर सेलेब्स सभी खूब तारीफे कर रहे हैं। अब तक उनके डांस को 55 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। मौनी ने इस गाने को अपने आंगन में शूट किया है। मौनी बेहतरीन एक्टर के साथ कितनी बढ़िया डांसर हैं ये उनके इस डांस में साफ नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर भी मौनी काफी एक्टिव रहती हैं, अक्सर वो फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। इसके अलावा मौनी आजकल स्केचिंग में भी अपना ध्यान लगा रही हैं। हाल ही में उन्होंने खुद का बनाया हुआ एक स्केच शेयर किया था जिसे खूब सरारा गया था।

View this post on Instagram

just, Prayers & hope..

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी रॉय का इंस्टाग्राम उनकी हॉट फोटोज से भरा पड़ा है। इसके अलावा मौनी ने कुछ दिनों पहले भगवन गीता की फोटो भी पोस्ट की थी। शायद आजकल वो गीता का सार समझ रही हैं। उन्होंने लोगों को भी इसे पढ़ने की सलाह दी थी।

Published on:
06 May 2020 11:51 am