बॉलीवुड

13 साल पहले मुकेश छाबरा ने Sanjana Sanghi को किया था रॉकस्टार में कास्ट, एक्ट्रेस ने लिखा इंस्टाग्राम पर एक नोट

दिल बेचारा में सुशांत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) भी लीड रोल में हैं। अब हाल ही में संजना संघी ने संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) के सम्मान व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया।

3 min read
Jul 11, 2020
sanjana sanghi note

नई दिल्ली: इन दिनों हर जगह सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) की धूम है। फिल्म के ट्रेलर ने कई रिकॉर्ड तोड़े। लोगों को अब फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। दिल बेचारा में सुशांत के साथ एक्ट्रेस संजना संघी (Sanjana Sanghi) भी लीड रोल में हैं। अब हाल ही में संजना संघी ने संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) के सम्मान व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने बताया कि रॉकस्टार के वक्त शुरू हुआ जादू अब भी बरकरार है।

संजना संघी ने दिल बेचारा का पोस्टर शेयर करते हुए नोट (Sanjana Sanghi Note For AR Rahman) लिखा, '13 साल की उम्र में मुकेश (Mukesh Chhabra) ने मुझे दिल्ली में मेरे स्कूल में स्टेज पर परफॉर्म करते देखा और फिर मुझे ऑडिशन देने के लिए पूछा। उसके बाद मुझे फिल्म रॉकस्टार में 'मैंडी' के रूप में कास्ट कर लिया। रॉकस्टार के दौरान कई जादुई चीजें घटित हुईं, लेकिन एक सबसे बड़ा जादू एआर रहमान सर का संगीत था। यदि आपने मुझसे कहा होता कि 10 साल बाद वो मुझे मेरी डेब्यू फिल्म दिल बेचारा में लीड एक्ट्रेस के रूप में अपने संगीत और बैकग्राउंड म्यूजक के साथ आशीर्वाद देंगे और मुकेश छाबरा इसके डायरेक्टर होंगे। तब भी मेरे लिए ये एक ऐसा सपना होता, जिसे मैं देखने की हिम्मत नहीं कर पाती।'

संजना ने आगे लिखा, 'आपके इस निरंतर आशीर्वाद के लिए एआर रहमान सर आपका धन्यवाद, यह बहुत सम्मान की बात है। दो साल पहले जब इस फिल्म के लिए मैंने आपके गीत पर पहली बार परफॉर्म किया था, तब से लेकर अबतक मैं खुद को कई बार चिमटी काट चुकी हूं, लेकिन अभी भी मैं इस पर यकीन नहीं कर पाता। मेरे लिए यह बेहद ही सम्मान की बात है कि मैं आपके सामने दिल बेचारा का पूरा म्यूजिक एल्बम प्रस्तुत कर रही हूं।' जिसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य (Amitabh Bhattacharya) ने लिखे हैं। आपको बता दें कि हाल में दिल बेचारा का टाइटल ट्रैक (Dil Bechara Title Track) रिलीज हुआ है। जिसे कि एआर रहमान ने गाया है। दिल बेचारा फिल्म 24 जुलाई डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Published on:
11 Jul 2020 04:25 pm
Also Read
View All