
बॉलीवुड के वेटेरन सुपरस्टार अभिनेता शम्मी कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। बात उनकी अफेयर की हो या उऩकी लव लाइफ की हर कुछ अक्सर चर्चा में बना रहता था। नूतन के साथ उनका रिश्ता हो या दूसरी पत्नी नीला देवी से शादी। उनका जीवन सरप्राइजेज से भरा हुआ रहा है। उनकी फिल्मों की तरह ही उनका जीवन भी फैंस के सामने खुली किताब की तरह है।
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान शम्मी और गीता बाली के बेटे आदित्य राज कपूर ने पिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की हैं। उन्होंने बताया कि शम्मी कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता की लव स्टोरी के बारे में उन्हें देव आनंद साहब से पता चला था।
बता दे कि जब उनसे नूतन के साथ शम्मी कपूर के रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होने कहा कि- वह इस बारे में भी जानते हैं। लेकिन आदित्य ने ये कहकर बात को खत्म कर दिया कि ये सब उनकी मां से शादी करने के पहले की बात है। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों ही उस वक्त काफी छोटे थे।
आपको बता दे कि आदित्य की मां गीता बाली की मौत के बाद मुमताज के साथ रिश्ते पर कहा कि- उस समय दोनो अपनी जगह पर बिलकुल सहीं थे। मेरे पिता को ऐसा लगता था कि उनके बच्चों को मां की जरुरत हैं। और बात रही मुमताज की तो वह भी अपनी जगह बिलकुल सही थी। वह अपने करियर के उस पराव पर थी जहां से वह पिछे नहीं आना चाहती थी।