
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को लेकर दिया बयान (Photo Source- ANI)
Kangana Ranaut On Baba Ramdev: बॉलीवुड अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उनके और बाबा रामदेव के बीच की जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कंगना ने योग गुरु के सनातनी होने और उनके चरित्र पर सवाल उठाए थे। एक बार फिर उन्होंने बाबा रामदेव द्वारा उनके अतीत और "जवानी" को लेकर की गई टिप्पणियों पर सख्त लहजे में सवाल उठाया है। कंगना का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत ने पत्रकार सुधीर चौधरी के साथ खास बातचीत की। इस दौरान जब उनसे बाबा रामदेव को लेकर पूछा गया कि बाबा रामदेव जो एक सनातनी हैं वो आपके विरोध में कैसे आ गए? तो कंगना ने इसी का करारा जवाब दिया।
कंगना ने कहा, “उनसे एक इंटरव्यू में मेरे जनरेशन गटर कमेंट को लेकर राय मांगी गई थी तो उन्होंने कहा कि कंगना ने क्या अपना बचपन देखा है उसकी जवानी क्या थी? क्या बाबा रामदेव मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटका हुआ था क्या उसने देखा कुछ भी।”
कंगना रनौत से जब आगे पूछा गया कि क्या उन्हें राजनीति में भी बॉलीवुड की तरह ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है और लोग उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में देखकर असहज हैं? इस पर कंगना ने राजनीति के काले सच से पर्दा उठाया।
कंगना रनौत ने कहा हां बिल्कुल, मेरे संसद पहुंचने से कई लोगों को बहुत गहरा धक्का लगा है। उन्होंने भावुक और आक्रोशित होते हुए बताया, "आए दिन लोग सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ फर्जी वीडियो बना रहे हैं, जिन पर करोड़ों व्यूज आ रहे हैं। इनमें खुलेआम दावा किया जाता है कि यह महिला हर मंत्री को खुश कर रही है। हर मंत्री के साथ इसका रिश्ता है और इसने सबके वीडियो और फोटो बना रखे हैं। जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो उसका चरित्र-हनन करना ही लोगों का सबसे आसान हथियार बन जाता है।"
बता दें, कंगना रनौत और बाबा रामदेव को लेकर जो विवाद चल रहा है वह नया नहीं है। यह पूरा विवाद कंगना के उस बयान से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और Gen Z को 'जनरेशन गटर' कहा था। इस टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और एक इंटरव्यू में कंगना की जवानी और पुराने कारनामों को लेकर सवाल उठाए थे।
इसके बाद कंगना ने बेहद तीखे अंदाज में कहा था कि बाबा को मेरी जवानी या निजी जिंदगी के बारे में कल्पनाएं नहीं करनी चाहिए। उन्होंने लिखा- “मेरे बेडरूम या जवानी के सपने ना देखो बाबा जी, कम से कम मुझे सुप्रीम कोर्ट से कोई फटकार तो नहीं पड़ी है।”
इसके बाद बाबा रामदेव भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने कंगना के बयान पर जवाब दिया था कि देश उनके बारे में और उनके योगदान के बारे में जानता है और वो ओछे लोगों पर टिप्पणी करके विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अब इसी को लेकर कंगना ने फिर हमला बोला है।
Updated on:
27 Aug 2026 07:39 am
Published on:
27 Aug 2026 07:21 am
