27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल त्रासदी पर कंगना रनौत ने जताया दुख, सद्गुरु का वीडियो किया शेयर

Kangana Ranaut On Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इसमें कई लोगों ने लापता होने की खबरें आ रही हैं। अब इसी पर कंगना रनौत ने पोस्ट शेयर किया है।
2 min read
Google source verification
Kangana Ranaut expressed grief over Nepal flash floods tragedy

कंगना रनौत ने नेपाल त्रासदी पर जताया दुख (Photo Source- Twitter/@BakaThob2383)

Kangana Ranaut On Nepal flash floods: नेपाल के रसुवा जिले और तिब्बत के ग्यिरोंग सीमावर्ती क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। इस भयानक त्रासदी में जहां बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ है, वहीं आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु (ईशा फाउंडेशन) कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रा पर हैं। अब कंगना रनौत ने सद्गुरु का वीडियो शेयर कर विनाशकारी आपदा पर दुख जताया है। 

कंगना रनौत ने जताया नेपाल त्रासदी पर दुख

बॉलीवुड अभिनेत्री और BJP सांसद कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती इलाकों में फंसे लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। कंगना ने ईशा फाउंडेशन के प्रमुख सद्गुरु का एक वीडियो संदेश शेयर किया, जिसमें सद्गुरु तिब्बत के ग्यिरोंग इमिग्रेशन सेंटर के पास आए भयानक सैलाब और वहां फंसे तीर्थयात्रियों के बारे में जानकारी देते नजर आ रहे हैं।

सद्गुरु के वीडियो को री-पोस्ट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, “इस दुखद घटना और नुकसान के लिए बहुत खेद है।” नेपाल और तिब्बत के सीमावर्ती क्षेत्रों में आए इस सैलाब ने सड़कों, पुलों और स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचाया है।

बाढ़ से ठप हो चुका है जनजीवन

जलविद्युत परियोजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बिजली और संपर्क पूरी तरह ठप हो गया है। सद्गुरु के जत्थे में शामिल नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री मानसी पारेख भी इस त्रासदी में बाल-बाल बची हैं, जो फिलहाल चीन के एक होटल में सुरक्षित हैं।

बता दें, भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में भीषण त्रासदी में हजारों की संख्या में लोग लापता हो गए हैं। ऐसे में अब नेपाल सरकार सेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही है। करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की पुष्टि नेपाली विदेश मंत्री ने की है। उधर, सुक्खू सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि हिमाचल प्रदेश से कोई नागरिक नेपाल में लापता है तो उसके बारे में लोग जानकारी शेयर करें। सभी जिला उपायुक्तों ने इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर शेयर किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही नेपाल सरकार को हर संभव मदद का आश्वासन दे चुके हैं, जबकि भारतीय राहत टीमें नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं। कंगना रनौत द्वारा इस मुद्दे पर आवाज उठाए जाने के बाद देश भर में लापता यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग