27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ankit Baliyan Last Post: निधन से करीब 1 घंटे पहले अंकित बालियान ने बनाया था वीडियो, अब हुआ वायरल

Haryanvi singer Ankit Baliyan: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अब उनका आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने सड़क पर मरने की बात की थी।
2 min read
Google source verification
Haryanvi singer Ankit Baliyan last post viral after shot dead

सिंगर अंकित बालियान का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल (Photo Source- Instagram/ankiitbaliyan)

Haryanvi singer Ankit Baliyan Murder: हरियाणवी इंडस्ट्री से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर हरियाणवी गायक, गीतकार और अभिनेता अंकित बालियान की 35 साल की उम्र में मौत हो गई है। जिम से बाहर निकलकर जब वह अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे तो गोलियां मारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। जैसे ही ये खबर हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों के बीच आई तो शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, हत्या से लगभग 1 घंटे पहले उन्होंने जो पोस्ट शेयर किया था उन्होंने अपने मर्डर गाने को लेकर बात की थी।

अंकित बालियान का आखिरी पोस्ट आया सामने

चश्मदीदों और पुलिस के मुताबिक, हमलावर पहले से ही घात लगाकर वहां बैठे थे। जैसे ही अंकित शामली कोतवाली क्षेत्र के जिम से बाहर आए, तीन से चार हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 

हमलावरों ने लगभग 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई गोलियां अंकित को सीधे लगीं। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका पूरा दहल उठा और अंकित वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब परिजन विरोध प्रदर्शन कर दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

गाने में की थी सड़क पर मर्डर की बात

अंकित बलियान की मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपनी मौत से महज एक से दो घंटे पहले पोस्ट की गई इस रील में अंकित काफी सहज अंदाज में एक हरियाणवी गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।

हैरान करने वाली बात यह है कि इस गाने के बोल थे-  "मर्डर मार दे सड़क के ऊपर" (सड़क पर ही किसी की हत्या कर दो)।" ये बोलते हुए उन्होंने अपने फैंस से इस गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने को कहा। वहीं, वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद असल जिंदगी में भी सड़क पर ही उनकी हत्या कर दी गई। इस अजीब इत्तेफाक को देखकर उनके फैंस डर गए हैं और कमेंट्स में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। 

अंकित बालियान का सफर

शामली जिले के बंटीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित बलियान ने अपने संघर्ष के दम पर करीब तीन साल पहले हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। वह अपने देहाती अंदाज और ग्रामीण संस्कृति से जुड़े गीतों के लिए जाने जाते थे। 

अंकित बालियान ने राजू पंजाबी, मासूम शर्मा, अंजलि राघव और आशु ट्विंकल जैसे दिग्गजों के साथ काम किया था। उनके 'भारी कोर्ट में गोली मारेंगे', 'सिस्टम', 'जाट जाटनी' और 'राइफलिन' जैसे गाने काफी मशहूर हुए थे। 

संगीत के साथ-साथ अंकित राजनीतिक और किसान आंदोलनों में भी सक्रिय थे। वे किसान नेता राकेश टिकैत के साथ मंच साझा कर चुके थे और आगामी जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग